PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

SHO को किया एक्सटॉर्शन के मामले में गिरफ्तार, ASI फरार, पढ़ें पूरा मामला,

haryana-panipat-police-inspector-karambir-singh-arrested-chandnibag-police-station-haryana

.

PTB Big न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा में पानीपत पुलिस के चांदनीबाग थाना के तत्कालीन एसएचओ इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह को पानीपत की ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर पर ब्लैकमेलिंग और एक्सटॉर्शन के अलावा अन्य धाराओं में FIR दर्ज हुई थी, जिसके बाद से SHO पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। बुधवार देर रात पुलिस की CIA-1 टीम ने SHO को पकड़ लिया है। आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

.

.

इस पुरे मामले में नामजद ASI सतीश अभी फरार है, जिसकी धरपकड़ में पुलिस की टीमें में जुटी हुई हैं। DSP नरेंद्र कादियान ने कहा कि पूछताछ में कर्मबीर ने बताया की उसे हत्या होने का पता था। आरोपियों से मिलीभगत कर पैसों के लालच में मामले को रफा-दफा किया था। इतना ही नहीं तमाम सबूत (सीसीटीवी, प्रत्यक्षदर्शी) को भी मानने से इनकार किया था।

.

haryana-panipat-police-inspector-karambir-singh-arrested-chandnibag-police-station-haryana

.

यहां तक कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पसलियां टूटने की बात आई थी। इसे भी दरकिनार कर दिया था, हालांकि पैसे पुलिस की पास आए नहीं थे, ये पैसे दलाल के पास रखे थे। बबैल नाका के पास रहने वाले राजू ने बताया था कि 18 दिसंबर 2023 की रात करीब 7 बजे वह साथी आरिफ के साथ खाना खाने के लिए प्रेमी ढाबे में गया था। जहां आरिफ की ढाबे पर वेटर का काम करने वाले चौटाला नाम के युवक से कहासुनी हो गई।

.

.

बहस बढ़ने पर चौटाला ने पहले खुद आरिफ से मारपीट की। फिर साथियों को बुलाकर लाठी-डंडों से पिटवाया। मारपीट के बाद आरिफ की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक आरिफ के भाई नफीस ने बताया कि वे मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास गए। जहां पुलिस ने परिजनों को कहा कि वे लिख कर दे दें कि आरिफ की बीमारी से मौत हुई है। परिजनों ने कार्रवाई न करने पर SP को शिकायत कर दी थी, जिसके बाद एसपी शेखावत ने इसकी जांच CIA वन पुलिस टीम से करवाई।

.

.