PTB News

Latest news
पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर द्वारा सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग पर निःशुल... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी परिसरों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के साथ 'स्वस्थ मुस्कान' को बढ़ा... पंजाब! एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया एक साथ जहरीला पदार्थ, 2 की हुई मौत पंजाब में निहंग सिंह सहित 10 पर दर्ज की पुलिस ने FIR

जालंधर में बेखौफ लुटेरों ने फैलाया आंतक, मोबाइल और कैश लूट हुए फरार,

jalandhar-robbers-looted-mobile-cash-shopkeeper-deepak-shree-ganesh-traders-punjab

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में लुटेरों का आतंक खत्म नहीं हो रहा है। आज सुबह करीब 6 बजे घासमंडी के सामने श्रीगणपति ट्रेडर्स पर दो बाइक सवार लुटेरे दुकानदार दीपक कुमार को दातर मार कर उसका मोबाइल फोन और 7 से 8 हजार रुपए कैश छीनकर फरार हो गए। दुकनदार दीपक ने बताया कि वह सुबह रोजाना की तरह 6 बजे दुकान पर आया।

.

.

इतने में काले रंग के पल्सर मोटरसाइकिल दो युवक आए। दोनों ने पकड़े से अपने मुंह बांध रखे थे। मोटरसाइकिल के पीछे बैठे युवक ने उसकी गर्दन पर दातर रख दी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन और जेब में पड़ा कैश निकाल लिया। वहीं पीड़ित दुकानदार दीपक ने बताया कि जब वह छीनाझपटी कर रहे थे तो उसके साथ ही वह उसके साथ मारपीट भी करने लगे। उसे चोटें मारी। कांउटर पर उसे एक सरिया नजर आया।

.

.

उसने भी अपने बचाव के लिए सरिया उठा लिया और लुटेरोें के साथ मुकाबला किया। लुटेरे झट से बाइक पर सवार होकर भाग निकले। इस दौरान पीड़ित दुकानदार दीपक ने यह भी बताया कि उसने बाइक का सरिया लेकर थोड़ी दूर तक भागते हुए पीछा भी किया। दुकानदार ने लूट की इस घटना के बारे में तुरंत थाना भार्गव कैंप की पुलिस को सूचित किया।

.

.

मौके पर पुलिस भी पहुंची और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ले गई हैं। दीपक ने मुताबिक जब एक लुटेरा उसके साथ मारपीट कर रहा था तो बाइक पर बैठा लुटेरा अपने साथी को बोल रहा था कि ज्यादा मत मारना भाजी जान-पहचान वाले हैं। दुकानदार ने कहा कि मुंह कपड़े से लपेटेहोने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी, लेकिन लुटेरे की आवाज जानी-पहचानी सी लग रही थी।

.

.