PTB News

Latest news
UPI पेमेंट पर MDR का टल सकता है फैसला, बढ़ सकती है तारीख Nana Patekar ने कारगिल युद्ध के मोर्चे के लिए रक्षा मंत्री से मांगी थी विशेष अनुमति नाना पाटेकर को डाक्टरों ने गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद 45 मिनट तक दिया गया CPR और सुबह 5:20 बजे थम ... आईवी वर्ल्ड स्कूल के छात्र रुद्र शर्मा ने डब्ल्यूआरपीएफ ओपन स्टेट उत्तराखंड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नर्सिंग छात्रों के लिए नई इलाज तकनीकों पर विशेष सेमिनार आयोजित, HMV में गणित के विभिन्न क्षेत्रों में नवीन प्रगति एवं अनुप्रयोगों पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित, मोदी सरकार में पंजाब राज्य से दो को मिलेगी ख़ास जगह, राघव चड्‌ढा सहित 4 नेता दौड़ में साहिल पंजाब CM Mann के OSD राजबीर घुम्मन को CBI ने भेजा समन, आज ही पेश होने को कहा आम जनता को RBI ने दिया बड़ा झटका, बढ़ाया रेपो रेट, जानें क्या होगा असर सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, गीता कॉलोनी के विद्यार्थियों ने ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ खो-खो प्रति...

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने हिंदू धर्म के ऊपर की भड़काऊ टिपण्णी, होटल रूम्स में लड़कियां क्या करने जाती हैं आरती,

haryana women commission chairperson statement on girls Hindu Dharam Big News

PTB Big न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने लड़कियों को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है। जिसके चलते वह सवालों के घेरे में आ गईं हैं। रेनू भाटिया ने कहा कि, आजकल की लड़कियां होटल रूम्स में ‘हनुमान जी’ की आरती करने नहीं जातीं। उन्हें पता होता है कि जहां वह जा रहीं हैं। वहां उनके साथ बुरा भी हो सकता है। और जब ऐसा हो जाता है तो कहती हैं कि मेरा साथ यह सब धोखे से हुआ।

दरअसल, रेनू भाटिया एक कॉलेज में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। जहां इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उत्पीड़न का जिक्र छेड़ते हुए लड़कियों के बारे में ऐसा बयान दिया। रेनू भाटिया ने कहा कि, आजकल रेप और छेड़छाड़ के मामलों में लड़कियों का एक ही बयान सबसे ज्यादा सामने आ रहा है। वो बताती हैं कि पहले एक लड़के से उनकी दोस्ती हुई और इसके बाद एक दिन वह उन्हें होटल ले गया। जहां उसने कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया और इसके बाद बुरा काम किया और वीडियो बना लिए और फिर बार-बार ब्लैकमेल करने लगा।

रेनू भाटिया ने कहा कि, लडकियां होटल रूम्स में ‘हनुमान जी’ की आरती करने नहीं जातीं। उन्हें भी यह पता होता है। इसलिए उन्हें सोचना चाहिए कि जिस जगह पर वह जा रही हैं। वहां दोस्ती में उनके साथ बुरा भी हो सकता है। रेनू भाटिया ने कहा कि, आजकल 12 वीं की लड़कियों और लड़कों के कॉलेज पहुंचते ही ऐसे पंख निकल आते हैं जैसा पता नहीं उन्हें क्या मिल गया हो?

लड़कियों को लगता है कि अब स्कूल ड्रेस से छुट्टी हो गई है, अब कुछ भी पहनो, कितने भी मॉडल कपड़े पहनों, कहीं भी जाओ और कुछ भी करो। और लड़कों को लगता है कि अब बस्ते का काम खत्म। अब सिर्फ बाइक घुमाओ। रेनू भाटिया ने कहा लड़कियों को कायदे से रहने और कदम-कदम पर चौकन्ना रहने की जरुरत है। भाटिया ने लड़कियों को कहीं आने-जाने और कुछ भी करने से पहले गहराई से सोचने की हिदायत दी।

इस बीच हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने लिव-इन-रिलेशनशिप कानून पर भी बात की। उन्होंने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन में बने लिव-इन-रिलेशनशिप कानून के चलते भी कई मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन इन मामलों में हाथ बंधे रहते हैं। अध्यक्ष ने कहा कि लिव-इन-रिलेशन कानून की वजह से कहीं न कहीं परिवार भी टूटते हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून की समीक्षा करने और बदलाव करने की जरूरत है।

Latest News