.
punjab government s big relief to power consumers Patiala
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ पटियाला : पंजाब सरकार ने सभी घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ताओँ के लिए 10 हजार रुपए तक के बिल की अदायगी तारीख 20 अप्रैल कर दी है / इसके साथ ही जो उपभोक्ता बिल की अदायगी डिजिटल विधि के द्वारा करेगा उसे एक प्रतिशत छूट भी दी जाएगी /
..
यही छूट सभी औद्योगिक उपभोक्ताओं को भी दी गई है / बिजली विभाग के प्रमुख सचिव की तरफ से पॉवरकाम को लिखे पत्र में सरकार के इन फैसलों से अवगत करवाया गया है / मीडियम स्पलाई (एम.एस.) और लार्ज स्पलाई (एल.एस.) वाले औद्योगिक खपतकारों के लिए फिक्स चारजिज 23.3.2020 से 2 माह के लिए माफ होंगे /
..
यह भी बताया गया है कि लाकडाऊन पीरियड दौरान मीटर रीडिंग, बिलिंग, नए कनैक्शन लगाने पर रोक होगी / मीटर रीडिंग न होने पर उपभोक्ताओं को बिलों के बारे में पावरकाम की वैबसाइट, ई-मेल और मोबाइल एप्प आदि द्वारा जानकारी दी जाएगी / इसके साथ यह भी स्पष्ट किया गया है कि जब तक यह पाबंदियों का दौर खत्म नहीं हो जाता, बिलों की अदायगी न होने पर कोई भी बिजली कनैक्शन काटा नहीं जाएगा /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
punjab government s big relief to power consumers Patiala






































