PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिमाचल प्रदेश की तरफ जाने वालों के लिए बड़ी ख़बर, रात से जाम में फंसे यात्री, कई रास्ते हुए बंद,

Heavy rainfall in Himachal Pradesh Mandi district leads to landslide on Chandigarh Manali highway near 7 Mile Big News

PTB Big न्यूज़ मंडी : मंडी जिले में बारिश आफत बनकर बरसी है। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भूस्खलन होने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मंडी-पंडोह के बीच सात मील के पास और जगह-जगह चट्टानें और मलबा गिरने से नेशनल हाईवे बंद है। मार्ग बंद होने के चलते यात्री कल रात से भूख प्यासे जाम में फंसे हुए हैं। नेशनल हाईवे को बहाल करने के लिए मशीनरी लगी हुई है लेकिन बार-बार मलबा बिरने के कारण यातायात बहाल करने में बाधा आ रही है।

वहीं एनएच मंडी-पठानकोट मार्ग मूसलाधार बारिश के चलते घटासनी के पास स्वाड़ नाला में मलबा आने से चार घंटे अवरुद्ध रहा। सुबह करीब साढ़े सात बजे यातायात बहाल हो पाया। इस दौरान एनएच के दोनों छोरों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे एनएच में सफर कर रहे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। कटिंडी-कमांद-बजौरा वैकल्पिक मार्ग भी शालगी के पास फिर पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है।

यहां लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी तैनात रखी है, बंद मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते राहत कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं, मूसलाधार बारिश से द्रंग क्षेत्र के दर्जनों संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। जहां लोक निर्माण विभाग ने बंद मार्गों को बहाल करने के लिए मशीनरी भेज दी है। एनएचएआई के साइट इंजीनियर साहिल जोशी ने बताया कि स्वाड़ नाला के पास भारी-भरकम मलबा एनएच में आ गया था। सुबह 7:30 बजे जेसीबी मशीन भेज कर अवरुद्ध मार्ग बहाल कर दिया है।

Latest News