PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

भयानक सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिकअप ने खड़े ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, 4 लोगो की मौत 10 घायल

high speed pickup hit a parked truck sonipat 4 killed 10 injured

PTB Big Accident News हरियाणा : हरियाणा के सोनीपत जिले में फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर भिगान टोल पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां एक तेज रफ़्तार पिकअप टोल प्लाजा पर खड़े ट्रक से जा टकराई. इस दर्दनाक हादसे में पिकअप में सवार महिला समेत तीन की मौत हो गई. वहीं 10 के आसपास सवारियां भी गंभीर रूप से घायल हो गई.

मृतक महिला की पहचान अनोखी उत्तर प्रदेश की रहने वाली के रूप में हुई है. वहीं अन्य दो मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद सोनीपत बडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया. सोनीपत पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास कर रही है. वहीं हादसे कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है.

इस मामले की जानकारी देते हुए असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थीं कि भिगान टोल पर एक पिकउप ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है. दो की पहचान नहीं हो पाई है. मृतक महिला अनोखी उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. इसने रोहतक पीजीआई में दम तोड़ा है. मामले की तफ्तीश की जा रही है.

Latest News