PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

देवभूमि के इस मंदिर में नारियल-फल नहीं बल्कि चढ़ाए जाते हैं गाड़ियों के पुर्जे,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Exclusive न्यूज़ “धार्मिक” हिमाचल / मंडी : देश के धार्मिक मंदिरों में धूप जलाकर प्रसाद के रूप में कोई मिठाई, नारियल या फल ही चढ़ाये जाने की परंपरा है लेकिन, आज हम जिस मंदिर के बारे में आपको बता रहे हैं वहां पर गाड़ियों के पुर्जे, नंबर प्लेट और घर के पुराने औजार चढ़ाये जाने की परंपरा है /

[smartslider3 slider=9].

himachal Mandi temple coconut fruit no are offered carriage part
देवभूमि के इस मंदिर में नारियल-फल नहीं बल्कि चढ़ाए जाते हैं गाड़ियों के पुर्जे,

इस अनोखे मंदिर और कहीं नहीं हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र में स्थित है / यह मंदिर देव संस्कृति को लेकर काफी प्रसिद्ध है / यह मगरूगला नामक स्थान के पास देवता बनशीरा मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है / देवता बनशीरा को जंगल का देवता कहा जाता है और यही कारण है कि इनका मंदिर जंगल के बीचों बीच स्थित है /

[smartslider3 slider=10].

इस मंदिर की न तो कोई छत है और न यहां कोई पुजारी मिलता है, लेकिन मान्यता मंदिर की मिलों दूर तक है / मगरू महादेव मंदिर के पुजारी हेतराम बताते हैं कि देवता के इतिहास के तो कोई प्रमाण नहीं लेकिन देवता सदियों से इसी स्थान पर विराजमान है और इसे जंगल का देवता कहा जाता है / हेतराम बताते हैं कि यदि लोग प्राचीन समय से ही मंदिर में अपने घरों के पुराने औजार देवता के मंदिर में चढ़ाते थे और समय के साथ-साथ इसमें गाड़ियों के पुर्जे और नम्बर प्लेट भी शामिल हो गई / ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से उस वस्तु पर देवता की कृपा दृष्टि बनी रहती है और कोई संकट नहीं आता /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

मंदिर परिसर में पड़े ढेरों पुर्जे और नम्बर प्लेट इस बात की तरफ इशारा कर रही हैं कि वाहन चालकों की इस मंदिर के प्रति कितनी प्रगाड़ आस्था है / यहां से गुजरने वाले वाहन चालक मंदिर के आगे अपनी गाड़ी को ब्रेक जरूर लगाते हैं और माथा टेककर आशीवार्द प्राप्त करते हैं / वहीं गाड़ियों की नम्बर प्लेट इसलिए चढ़ाई जाती हैं ताकि देवता की कृपा गाड़ी पर बनी रहे / हालांकि इन बातों पर यकीन करना संभव नहीं लगता लेकिन यह लोगों की आस्था ही है जो इस बात का दर्शा रही है कि मंदिर के प्रति उनकी कितनी अटूट श्रद्धा है / शायद इन्हीं मान्यताओं के कारण हिमाचल को देवभूमि कहा जाता है /

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

himachal Mandi temple coconut fruit no are offered carriage part