PTB Big Political हिमाचल प्रदेश / शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल में कोरोना के आंकड़े बढ़ने की संभावना जताई है / CM जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के मरीज बढ़ने की पूरी संभावना है / उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में कोरोना की पीक आना बाकी है / इसी के ही साथ सीएम ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में सभी बड़े सार्वजनिक आयोजनों को पोसपोंड कर दिया है /
वहीं सीएम ने कोरोना के कारण मौत का आंकड़ा बढ़ने और स्तिथि के चिन्ताजनक होने की बात भी स्वीकारी है / उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के कारण प्रदेश में स्थिति चिंताजनक हो रही है / वहीं हिमाचल प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने भी रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है / प्रदेश में ओमिक्रॉन के 8 नए केस सामने आए हैं, जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए 43 सैंपल दिल्ली भेजे गए थे जिनमें 8 में ओमिक्रोन और 21 सैंपल में डेल्टा वेरिएंट पाया गया है /
ओमिक्रॉन के 8 मामलों में से 5 केस कुल्लू जिले में पाए गए, जबकि शिमला, सोलन और चंबा जिले में ओमिक्रोन का एक-एक केस पाया गया है / इनमें से 6 यात्री विदेश यात्रा से लौटे थे, सभी की ट्रेवल हिस्ट्री ली गई है / शिमला का मरीज ठीक हो चुका है क्योंकि सैंपल की रिपोर्ट काफी दिन बाद आई है / कोरोना के नए मरीजों की बात करें तो प्रदेश में गुरुवार को 2368 नए केस सामने आए और 7 मरीजों ने दम तोड़ दिया है /





































