PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जानिए कौन हैं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सिक्योरिटी इंचार्ज को थप्पड़ मारने वाले कुल्लू के एसपी IPS गौरव सिंह, हिमाचल के कहे जाते हैं ‘सिंघम’

himachal pradesh kullu police thappad case who is ips gaurav singh kullu police officer clash shimla jairam thakur nitin gadkari

himachal pradesh kullu police thappad case who is ips gaurav singh kullu police officer clash shimla jairam thakur nitin gadkari

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ कुल्लू / शिमला : बीते दिन हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे थे / उनका यह दौरा काफी सुर्खियों में रहा / इसका प्रमुख कारण है दो पुलिस अधिकारियों की भिड़ंत, यह मामला सोशल मीडिया में भी काफी छाया रहा / इस भिड़ंत के केंद्र में थे युवा IPS Gaurav Singh की छवि एक ईमानदार ऑफिसर के तौर पर है, लेकिन, केंद्रीय मंत्री के काफिले के बाद सीएम सिक्योरिटी इंचार्ज से भिड़ंत ने उनकी छवि को धूमिल कर दिया है /

.

.

उन्होंने सीएम मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे ब्रजेश सूद को थप्पड़ मार दिया था / इसके बाद लोग उन्हें दबंग कहने लगे, हालांकि दोनों के बीच बहसबाजी की शुरुआत सूद की तरफ से हुई थी / आपको यह भी बता दें कि गौरव सिंह हिमाचल के सबसे कम उम्र के IPS अधिकारी हैं / वह हमेंशा ही अपने काम के तरीकों को लेकर चर्चा में छाए रहते हैं / अपने धाकड़ अंदाज के चलते उन्हें लोग सिंघम नाम से भी पुकारते हैं / 2013 बैच में IPS बनने वाले गौरव सिंह इससे पहले बद्दी में भी बतौर एसपी अपनी सेवाएं दे चुके हैं / यहां उन्होंने खनन माफियाओं पर जमकर नकेल कसी थी /

.

.

आपको यह भी बता दें कि गौरव सिंह का जन्म 1 जुलाई 1990 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था / उनके पिता का नाम बी. सिंह और मां का नाम किरण देवी है / कुल्लू से पहले गौरव शिमला, बद्दी और कांगड़ में एएसपी के तौर पर अपनी सेवाए दे रहे थे / वर्तमान में वह कुल्लू के एसपी के तौर पर तैनात है लेकिन थप्पड़ कांड के बाद उन्हें फ़िलहाल छुट्टी पर भेज दिया गया है / आपको यह भी बता दें कि एसपी गौरव सिंह को 2015 में शिमला के बालूगंज में ब्लाइंड मर्डर केस को सॉल्व करने के लिए 30 जून 2017 में तत्कालीन डीजीपी संजय कुमार ने डीजीपी डिस्क आवार्ड से सम्मानित किया था /

.

.

आपको यह भी बता दें कि इस समय सोशल मीडिया में गौरव सिंह का थप्पड़ मारने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है / वीडियो में देखा जा सकता है कि एसपी गौरव की किसी बात पर सीएम सिक्योरिटी इंचार्ज ब्रजेश सूद से बहस हो रही है और इसके बाद उन्होंने सूद को एक थप्पड़ जड़ दिया / इसके बाद सिक्योरिटी में तैनात एक दूसरे पीएसओ ने एसपी गौरव को लात मारनी शुरू कर दी / यह पूरा मामला वहां मौजूद मीडिया कर्मी और लोगों ने अपने फोन्स में रिकॉर्ड कर लिया था जो वीडियो अब लगातार वायरल हो रही है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

himachal pradesh kullu police thappad case who is ips gaurav singh kullu police officer clash shimla jairam thakur nitin gadkari