.
himachal rain and snow disrupt life school colleges closed in many districts HP
जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, कई जिलों में स्कूल-कालेज भी हुए बंद,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / किन्नौर : हिमाचल प्रदेश में मौसम ने पूरी तरह करवट बदल ली है / हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है / इसके अलावा लाहुल व कुल्लू की पहाड़ियों में रुक रुक कर बर्फ़बारी का दौर जारी है / जिला कांगड़ा में धौलाधार की पहाडि़यों पर भी बर्फबारी हो रही है, जिससे समूची घाटी ठंड की चपेट में है /
..
बदस्तूर जारी इस बर्फबारी के चलते कई इलाकों के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं / देर रात से शुरू हुई बर्फबारी अभी भी जारी है / किन्नौर के निचार, कल्पा, पूह ब्लॉक में जिला प्रशासन ने दो दिनों के लिए स्कूलों की छुटियां घोषित कर दी हैं मौसम को देखते हुए इसे बढ़ाया भी जा सकता है /
..
उधर, भारी बर्फबारी के चलते कई इलाकों में बिजली और टेलीफोन सेवा ठप है जिससे दूरदराज के इलाकों में लोगों से संपर्क करना मुश्किल हो रहा है / किन्नौर में बीती रात से हल्की बारिश हो रही थी जिसके चलते पूरा इलाका ठंड की चपेट में आ गया / लेकिन आधी रात के बाद से मौसम का मिजाज बिल्कुल खराब हो गया और बर्फबारी शुरू हो गई / पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढंक गया है /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
himachal rain and snow disrupt life school colleges closed in many districts HP






































