PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा 2.85 लाख खेत मजदूरों का 590 करोड़ रु कर्जा माफ़ करना ऐतिहासिक कार्य अवतार हैनरी

Historic work by Chief Minister Captain Amarinder Singh to waive off Rs 590 crore loan of 2.85 lakh farm laborers Avtar Henry

PTB Big Political न्यूज़ : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के उप प्रधान अवतार हैनरी ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा की मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2.85 लाख खेत मजदूरों का 590 करोड़ रु कर्जा माफ़ कर एक बार फिर यह साबित कर दिया है की वह पंजाब की जनता के सच्चे हितेषी है /हैनरी ने बताया की इससे पहले भी कैप्टन अमरिंदर सिंह ऋण माफ़ी योजना के तहत अब तक 5.64 लाख किसानों का 4624 करोड़ रु का कर्ज माफ़ कर चुके है और इसके इलावा इन्होने अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग श्रेणियों के 50 हज़ार रु तक ऋण को भी माफ़ किया गया है /

.

.

.

हैनरी ने कहा कांग्रेस सरकार की ओर से प्रदेश के लोगों के हित में शुरू की गई योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है / उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार सालों में कैप्टन सरकार लगातार हर वर्ग के विकास के लिए कार्यरत है / इनके द्वारा समाज के हर वर्ग को ऊपर उठाने का सफल प्रयास किया जा रहा है और उनको गरीबी और असमानता के दायरे से बाहर लाया जा रहा है / पंजाब सरकार जरूरतमंद लोगों के हित में विशेष योजनाएं चला रही है / सरकार ने आटा दाल स्कीम के तहत नीले कार्डों की बजाए नए स्मार्ट कार्ड बनाए और गरीबो के मुफ्त इलाज हेतु आयुष्मान योजना भी शुरू की ताकि इस स्कीम का लाभ योग्य लाभार्थी तक पहुंचाया जा सके /

.

.

हैनरी ने भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की देश के प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दोहरे सत्ता काल के दौरान जनता को लूटने के सिवाये कुछ नहीं किया / उन्होंने कहा देश में गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई ने आज हर नागरिक के जीवन को त्रस्त कर दिया जिससे पुरे देश की जनता आक्रोश में है / अंत हैनरी ने कहा पंजाब की जनता मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के साथ है और कांग्रेस सरकार द्वारा जनहित को समर्पित कार्यशैली से बेहद खुश है और इनकी योजनाओं, विकास कार्यो और एक सुरक्षित समाज व भ्रष्टाचार रहित प्रशासन के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है /

.

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें