PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में संस्था की वैदिक सभा की ओर से नव सत्र के शुभावसर पर संस्था की रस्म अनुसार हवन यज्ञ का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया / इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरू प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी उपस्थित रही / उनके साथ हवन यत्र में डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा, कोआर्डिनेटर आईक्यूएसी डॉ. आशमीन कौर, डीन वैदिक स्टडीज श्रीमती ममता, डीन आउटरीच श्रीमती वीना अरोड़ा, सुपरिटेंडेंट रमन बहल, पंकज, ज्योति, लखविंदर सिंह, रवि मैनी ने भी सहभागिता की /
. .सर्व प्रथम परम् पिता परमात्मा की आराधना करते हुए हवन में मन्त्रों का उच्चारण किया गया एवं सर्वशक्ति, सर्वसम्पन्न परमात्मा से समस्त सृष्टि के कल्याण हेतु विनम्र प्रार्थना की गई / इसी उपलक्ष्य में संगीत विभाग से प्रघुम्न ने भजन प्रस्तुत कर समस्त जन को आनन्दविभौर किया / प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने अ ने शुभाषीश में सर्व प्रथम नवांगतुक छात्राओं का संस्था के प्रांगण में उपस्थित होने पर स्वागत किया एवं कहा कि आ की इस कर्मभूमि एच.एम.वी. में आप का सह्रदय स्वागत है /
.यहां निश्चय ही आप अपने कर्मों को कर अपना लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे / उन्होंने आर्य रत्न पदमश्री डॉ. पूनम सूरी जी के वाक्य -ओ३म विश्वानि मन्त्र के भाव को स्पष्ट करते कहा कि जिस प्रकार यह मंत्र मार्ग के सभी विघ्नों का नाश कर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है, उसी प्रकार आप भी नव मार्ग पर सकारात्मकता को लेकर अग्रसर हों / उन्होंने संस्था के इतिहास से भी छात्राओं को अवगत करवाया / उन्होंने परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की कि संस्था के सर्वगुण आप छात्राओं में परिलक्षित हों ताकि आप संस्था का नाम हमारी पूर्व छात्राओं की तरह ही देश-विदेश में प्रतिस्थापित कर सकें /
.

इस अवसर पर एच.एम.वी. न्यूज का विमोचन प्राचार्य डॉ. अजय सरीन जी के करकमलों एवं इंचार्ज ब्लिकेशन श्रीमती रीतू बजाज, डॉ. नीतिका कपूर एवं श्रीमती लवलीन लहल के संरक्षण में किया गया / इसे ई-न्यूज के रूप में भी विमोचित किया गया / इस अवसर पर जनरल आफिस से श्रीमती सीमा के. जोशी ने मासिक विचार प्रस्तुत किया एवं प्राचार्य जी द्वारा इस अवसर पर इस मास में टीचिंग, नॉन टीचिंग, स्पोर्टिंग स्टाफ एवं छात्राओं को जिनके जन्म दिन इस मास में हैं, उनको उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया /
.अंत: में डीन वैदिक स्टडीज श्रीमती ममता ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए समस्त उपस्थित सदस्यों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया एवं बताया कि गत दिवस से शुरू वैदिक सप्ताह के अन्तर्गत भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया / इस अवसर पर मन्त्रोच्चारण संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ. मीनू तलवाड़ द्वारा किया गया / मंच संचालन डीन इनोवेशन एंड रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया द्वारा किया गया / उन्होंने कहा कि एच.एम.वी. संस्था प्राचीन परम्पराओं को सहेज नव परम्पराओं की शुरूआत की ओर सदैव अग्रसर है / समागम के अंत: में शान्ति पाठ कर समस्त सृष्टि हेतु मंगलकामना की गई /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें


































