.
HMV College Signed MOU With MESC
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर ने मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल काउंसिल, भारत सरकार के साथ एमओयू साइन करके अपनी उपलब्धियों की लिस्ट और लम्बी कर ली है / यह एमओयू चाणक्यपुरी नई दिल्ली में 18 दिसम्बर को आयोजित मंथन कार्यक्रम में साइन किया गया /
..
इस समारोह के मुख्यातिथि माननीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशांक तथा विशेषातिथि प्रसिद्ध फिल्मकार व एमईएससी के चेयरमैन श्री सुभाष घई थे / कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने बताया कि एमईएओससी व एमएचआरडी ने क्रिएटिव वारियर प्रोग्राम विकसित किया है, जिसमें उद्यमिता के लिए लाभप्रद अवसर प्रदान किए जाते हैं /
..
एचएमवी में बी.वॉक (जर्नलिज्म एवं मीडिया), डिप्लोमा (जर्नलिजम एवं मीडिया), बी.वॉक (वेब टेक्नालोजी एंड मल्टीमीडिया) कोर्स चलाए जा रहे हैं, जिनका मूल्यांकन एमईएससी द्वारा किया जाता है / इस एमओयू के अन्तर्गत कालेज पाठ्यक्रम विकसित करेगा, अध्यापकों को उचित ट्रेनिंग दी जाएगी, कोर्स प्रोमोट किए जाएंगे, गैस्ट लैक्चर व इंडस्ट्री विजिट करवाई जाएगी तथा छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा /
..
एमओयू साइन करते समय मल्टीमीडिया के असिस्टैंट प्रोफेसर आशीष चड्ढा उपस्थित थे / इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. सरीन ने कम्युनिटी कालेज कोआर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल व नोडल आफिसर डा. एकता खोसला को बधाई दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
HMV College Signed MOU With MESC






































