.
HMV Collegiate School organized Inter School Competition Aayam 2019 “Let’s root for each other and watch each other grow
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : एक दूसरे की प्रतिभा की जड़ों एवं विकास को जानने हेतु और युवा प्रतिभा को आगे बढ़ाने और युवा शिक्षार्थी के बीच प्रतिस्पर्धात्मक श्रेष्ठता का पोषण करने और विकसित करने के लक्ष्य को इंगित करते हुए एच.एम.वी. कॉलीजिएट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में कॉलेज प्राचार्या प्रो. (डॉ.) श्रीमती अजय सरीन के प्रोत्साहनवर्धक निर्देशानुसार एवं श्रीमती मीनाक्षी स्याल (स्कूल कोआर्डिनेटर) के करिश्माई मार्गदर्शन अधीन इंटर स्कूल प्रतियोगिता आयाम-2019 का आयोजन पूरे जोश और उत्साहवर्धक ढंग से आयोजित किया गया / सर्वप्रथम समारोह का शुभारंभ सर्वमंगल कामना हेतु ज्ञान की ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया / तत्पश्चात् सभागृह में उपस्थित सभी जनों ने डीएवी गायन में प्रतिभागिता की /
.इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप उपस्थित श्री अरविंद घई (सेक्रेटरी डीएवीसीएमसी), श्री जसबीर लाल (प्रिंसिपल मैरीटोरियस स्कूल, जालंधर) एवं श्री हरिंदरपाल (डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन आफिसर) का स्वागत प्रो. (डॉ.) श्रीमती अजय सरीन एवं श्रीमती मीनाक्षी स्याल (स्कूल कोआर्डिनेटर) ने संस्था की परंपरा का निर्वहन करते हुए प्लांटर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया / प्रतियोगिता के विषय में विस्तृत जानकारी श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने दी / प्राचार्या प्रो. (डॉ.) श्रीमती अजय सरीन ने अपने वक्तव्य में स्कूल कोआर्डिनेटर एवं उनकी टीम को इस समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित करने पर बधाई दी एवं कहा कि इस आयोजन के माध्यम से छात्राओं की प्रतिभा को एक नया आयाम प्रदान किया गया, जिससे उनकी प्रतिभा को और अधिक निखार कर उनको सर्वोत्तम स्तर तक पहुंचाना है /
.उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजित छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभाशीष दिया। श्री अरविंद घई ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं की प्रतिभा को निखारती है / इस मौके पर भाषण क्विज, निबंध, लेखन, रंगोली, फायरलैस कुकिंग, पीपीटी, डिजिटल, डिजाइनिंग, साइंस एक्सैमपलम, एडमैड शो, कोलाज मेकिंग, चित्रकला, नृत्य गायन एवं संगीत वादन प्रतियोगता का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया / इसमें जालंधर शहर के 38 स्कूलों व कपूरथला, नवांशहर, गुरदासपुर, लुधियाना,बटाला से 714 छात्राओं ने पूरे उत्साह से प्रतिभागिता की /
.इस मौके पर जजों की भूमिका श्रीमती हरप्रीत, श्रीमती अंबिका, श्रीमती चिंकी (पुलिस डीएवी स्कूल, जालंधर), श्री भूपिंदर (दयानंद माडल स्कूल, माडल टाऊन, जालंधर), डा. श्रीमती कुलनाज (एचएमवी कालेज, जालंधर), श्री बलजिंदर सिंह (एचएमवी सोशोआलजी विभाग), श्रीमती रीतू शारदा (प्राचार्या सेंट जीसेस कान्वेंट स्कूल), श्रीमती सपना कवात्रा (कामर्स प्राध्यापक डीएवी नवांशहर), श्रीमती तनुप्रिया (मायर वल्र्ड स्कूल, जालंधर), श्रीमती हरविंदर (डिप्स अर्बन एस्टेट स्कूल), श्रीमती आरती ठुकराल (फिजिक्स विभाग एमजीएन पब्लिक स्कूल एवं श्री राकेश शर्मा (विभागाध्यक्षा रसायन विभाग साईंदास सी.से. स्कूल) ने निभाई /
.इसमें एैड-मैड शो में डी.एस.एस.डी. गल्र्स सी.से. स्कूल ने प्रथम, एच.एम.वी. कालीजिएट स्कूल ने दूसरा व आर्मी पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया / कॉलेज मेकिंग में डीएवी बीआरएस नगर लुधियाना ने प्रथम, लाला जगत नारायण, डीएवी माडल स्कूल ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया / क्विज प्रतियोगिता में पुलिस डीएवी प्िलक स्कूल जालंधर ने पहला, डीएवी स्कूल बीआरएस नगर लुधियाना ने दूसरा, डीएवी पब्लिक स्कूल पाखोवाल लुधियाना ने तीसरा स्थान हासिल किया / रंगोली प्रतियोगिता में लाला जगतनारायण डीएवी माडल स्कूल जालंधर ने पहला, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल ने दूसरा व डिप्स भोगपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया /
.स्मार्ट सैफ प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल बीआरएस नगर लुधिायना ने पहला, स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल ने दूसरा व सीटी पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया / साइंस माडलिंग प्रतियोगिता में कैटेगरी ए में डीएमएस माडल स्कूल जालंधर ने पहला, डिप्स भोगपुर ने द्वितीय एवं आर.एम.बी., डीएवी सीपीएस, नवांशहर ने तूतीय स्थान प्राप्त किया / कैटेगरी बी में डीएवी आरएस नगर, लुधियाना ने प्रथम, सांई दास सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, पटेल चौक, जालन्धर ने द्वितीय एवं एचएमवी कॉलीजिएट सीनियर सैकेण्डरी स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया /
.
पीपीटी पॉवर प्वाइंट प्रतियिोगिता में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल ने प्रथम, डीएमएस मॉडल टाउन, जालन्धर ने द्वितीय, डीएमएस दयानन्द नगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया / डिजिटल डिजाइनिंग में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल ने प्रथम, डीएवी कॉलीजिएट सीनियर सैकेण्डरी स्कूल ने द्वितीय, डीएमएस मॉडल टाउन, जालन्धर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया / निबंध लेखन प्रतियोगिता में स्वामी संतदास पब्लिक स्कूल ने प्रथम, आर्मी पब्लिक स्कूल, जालन्धर ने द्वितीय, सैंट सोल्ज़र डीवाइन पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया /
कैटेगरी बी में आर्मी पब्लिक स्कूल ने प्रथम, डीएमएस मॉडल टाउन, जालन्धर ने द्वितीय, डीएवी सैनेटरी पब्लिक स्कूल बटाला ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया / भाषण प्रतियोगिता में कैटीगरी-ए में डीएवी पाखोवाल लुधियाना ने प्रथम, डीएमएस मॉडल टाउन, जालन्धर ने द्वितीय एवं एमडी दयानंद मॉडल टाउन नकोदर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया / कैटेगरी बी में डीएवी, बीआरएस नगर लुधियाना ने प्रथम, कै्रम्बिज इंटरनैशनल स्कूल फार गल्र्स ने द्वितीय एवं डीएवीसीपीएस बटाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं डीएवी पब्लिक स्कूल बिलगा ने तृतीय स्थान हासिल किया /
म्यूजिक्स मैनिया की कैटेगरी ए में आर्मी पब्लिक स्कूल ने प्रथम, जूनियर मॉडल स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया / कैटेगरी बी में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल ने पहला, कंटोनमेंट बोर्ड ने दूसरा, स्वामी संत दास स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया / नृत्य प्रतियोगिता में पुलिस डीएवी ने पहला, लाला जगत नारायण ने दूसरा एवं डीएमएस, माडल टाऊन ने तृतीय स्थान हासिल किया / ओवर आल ट्राफी पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल जालंधर ने हासिल की एवं प्रथम रनरअप ट्राफी डीएवी बीआरएस नगर लुधियाना ने प्राप्त की / समारोह का समापन राष्ट्रगान के माध्यम से किया गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
HMV Collegiate School organized Inter School Competition Aayam 2019 “Let’s root for each other and watch each other grow































