.
Lyalpur Khalsa College student presented track dedicated to Guru Nanak Dev Ji’s 550th Prakash Parv
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : लायलपुर ख़ालसा कॉलेज जालंधर शिक्षा, खोज, कल्चरल और खेल के क्षेत्र में प्राप्तियों के लिए विशेष तौर पर जाना है / कल्चरल क्षेत्र में प्राप्तियों का सफ़र जारी रखते हुए संगीत विभाग के विद्यार्थी मीत गिल ने गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गीत ट्रैक ‘दातिया धन्यवाद तेरा’ गुरू नानक नाम लेवा संगतों के लिए पेश किया / जिसका संगीत आर.के. प्रीत हैरी ने दिया है /
..
यह ट्रैक कालेज में रिलीज करते हुए प्रिंसिपल डॉ. गुरपिन्दर सिंह समरा ने गायक मीत गिल और विभाग के प्रमुख प्रो. सुखदेव सिंह को बधाई दी / उन्होंने कहा कि कॉलेज के संगीत विभाग के विद्यार्थी संगीत के क्षेत्र में समाज को अपनी, एक अलग सेवाएं दे रहे हैं / उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर यह ट्रैक लायलपुर ख़ालसा कॉलेज की तरफ से गुरू जी को सच्ची भेंट है /
..
इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थी कलाकार को संगीत सफ़र जारी रखते हुए अपनी गायकी को ओर बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए प्रेरित किया / इस मौके प्रो. तरसेम सिंह, प्रो. पलविन्दर सिंह और प्रो. रूपाली भी उपस्थित थे /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Lyalpur Khalsa College student presented track dedicated to Guru Nanak Dev Ji’s 550th Prakash Parv































