PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

एच.एम.वी. कॉलीजिएट सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया,

HMV Collegiate Sr Sec school celebrated World Population Day

PTB News “शिक्षा” : या तो हम दुनिया की आबादी को स्वेच्छा से कम करें या प्रकृति हमारे लिए यह करेगी / जनसंख्या पर्यावरणीय क्षति का प्राथमिक स्रोत है / छात्राओं में इस विकट परिस्थिति के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु एच.एम.वी. कॉलीजिएट सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में ’विश्व जनसंख्या दिवस’ आयोजित किया गया / इस अवसर पर छात्राओं ने जनसंख्या नियंत्रण का संदेश देने हेतु विभिन्न नाटकों का मंचन किया /

.

.

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन एवं स्कूल को-आरडीनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल के प्रोत्साहानात्मक एवं योग्य मार्गदर्शन अधीन आयोजित किया गया / छात्राओं ने बहुत ही खूबसरती से नाटक प्रस्तुत किया एवंं संदेश दिया कि जनसंख्या में वृद्धि ने संसाधनों की कमी, बेरोजगारी, सामाजिक बुराईयों आदि जैसे कई गंभीर समस्याएं पैदा की है और बढ़ती हुई जनसंख्या पर्यावरण के लिए नुक्सानदायक एवं खतरनाक है /

.

.

छात्राओं ने लघु परिवार सुखी परिवार के विचार पर ज़ोर दिया / छात्राओंं ने आग्रह किया कि अब समय आ गया हैे कि हम जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए गंभीर कदम उठाएं / एच.एम.वी. इस प्रकार की गतिविधियों को बार-बार आयोजित करके छात्राअें को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने हेतु हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहता है जिससे छात्राओं में सामाजिक बुराइयों हेतु जागरूकता पैदा होती है /

.

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती(अजय सरीन) ने छात्राओं के इस प्रशंसात्मक प्रयासों की सराहना की और इस दुनिया के अस्तित्व को सुरक्षित रखने एवं उसे बेहतर बनाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण के महत्व पर प्रकाश डाला / इस अवसर पर स्कूल को-आरडीनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित किया एवं कहा कि हम सभी को समाज एवं देशवासियों मे जनसंख्या नियंत्रण हेतु जागरूकता पैदा करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए / कार्यक्रम का आयोजन सुश्री सुक़ृति शर्मा के दिशानिर्देश अधीन किया गया /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें