PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

टाइम साइबर मीडिया ने एचएमवी को घोषित किया भारत का सर्वश्रेष्ठ महिला कॉलेज,

HMV declared as top most Women’s College of India by Time Cyber Media

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : उत्तर भारत के प्रतिष्ठित संस्थान हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर को टाइम साइबर मीडीया की ओर से वर्ष 2021-22 का एजुकेशन एक्सीलेंस वुमैन कॉलेज ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया है। प्राचार्या प्रो. डॉ.(श्रीमती) अजय सरीन ने मुंबई में आयोजित एक समारोह के दौरान यह अवार्ड प्रसिद्ध क्रिकेटर श्री सुनील गावस्कर के कर कमलों से प्राप्त किया।

एचएमवी को यह अवार्ड अकादमिक, स्पोटर्स, स्टेट ऑफ द इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा रिसर्च के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है। इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए एचएमवी को सौ से भी अधिक संस्थानों में से चुना गया। प्राचार्या प्रो. डॉ.(श्रीमती) अजय सरीन ने फैकल्टी तथा स्टाफ सदस्यों को बधाई दी तथा कहा कि यह सब डीएवी के मैंटर्स तथा फैकल्टी सदस्यों के निरंतर प्रयासों के कारण ही संभव हुआ है।

इस खुशी के अवसर पर डीएवी प्रबंधकत्र्री समिति के उप प्रधान तथा चेयरमैन लोकल कमेटी जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के.सूद भी स्टाफ व छात्राओं को बधाई देने के लिए उपस्थित थे। पंजाबी विभागाध्यक्षा श्रीमती नवरूप, स्टाफ सचिव श्रीमती कुलजीत कौर ने कविता उच्चारण किया। गणित विभागाध्यक्षा श्रीमती गगनदीप व फिजिक्स विभागाध्यक्षा श्रीमती सलोनी ने गीत गाकर सुनाए। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया। इस अवसर पर जीएनडीडीएवी पब्लिक स्कूल भिखीविंड के प्रिंसिपल श्री परमजीत, टीचिंग व नॉन टीचिंग के सभी सदस्य भी उपस्थित थे।