PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

एच.एम.वी. को यूजीसी की तरफ से मिला कौशल केन्द्र,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

[smartslider3 slider=18].

[smartslider3 slider=19].

HMV got skill center from UGC

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय ने अपनी उपलब्धियों में एक और सुनहरी उपलब्धि प्राप्त कर सर्वणिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज करवाया है /

HMV got skill center from UGC
एच.एम.वी. को यूजीसी की तरफ से मिला कौशल केन्द्र,

यूजीसी द्वारा पुरे देश में चार संस्थानों को कौशल केंद्र दिए गए हैं, जिनमें से एक कौशल केंद्र एच.एम.वी. को प्रदान किया गया है / इस खुशी के अवसर पर कॉलेज में सैशन की पहली प्रार्थना सभा के दौरान सैलीब्रेशन का आयोजन किया गया, जिसमें डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के सचिव श्री अरविंद घई बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थे /

इस दौरान कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन ने समूह छात्राओं व स्टाफ सदस्यों को बताया कि कॉलेज को कौशल केंद्र के अंतर्गत 5 नए कोर्स व 5 करोड़ की ग्रांट दी गई है / इन कोर्सों में एम.वॉक इन वैब टैक्रोलोजी एंड मल्टीमीडिया, बी.वॉक. इन जर्नलिज़म एंड मीडिया, बी.वॉक. इन मैंटल हैल्थ एंड काउंसलिंग, बी.वॉक. इन ब्यूटी एंड वैलनैस तथा बी.वॉक. इन फैशन डिज़ाइनिंग शामिल हैं /

HMV got skill center from UGC

इस दौरान श्री अरविन्द घई ने कॉलेज प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि यह डीएवी मैनेजिंग कमेटी व कॉलेज प्रबंधन के लिए बड़े गर्व की बात है कि कॉलेज को कौशल केंद्र प्रदान किया गया है / इस अवसर पर डीन अकादमिक डॉ. कंवलदी कौर, इंचार्ज कौशल केंद्र व यूजीसी काऑर्डीनेटर डॉ. श्रीमती एकता खोसला, सलाहकार श्रीमती मीनाक्षी स्याल तथा सभी कोर्सों के काआर्डीनेटर को सम्मानित किया गया,

जिनमें डॉ. श्रीमती आशमीन कौर, मीनू कुंद्रा, डॉ मीना शर्मा, श्रीमती रमा शर्मा, डॉ श्रीमती मीनाक्षी दुग्गल मेहता, श्रीमती मुक्ति अरोड़ा, श्रीमती बिंदू बनाती कोहली, श्रीमती नवनीता थे / इनके साथ ही नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्यों सुपरिटेंडेंट श्री अमरजीत खन्ना, रवि कुमार, राजीव भाटिया व स्पोर्टिंग स्टाफ सदस्यों अजय व राज किरण को भी सम्मानित किया गया /

HMV got skill center from UGC

इस ख़ुशी के अवसर पर कॉलेज परिवार में ढोल की थाप पर नाच कर सभी सदस्यों ने अपनी खुशी का इजहार किया / इस दौरान प्राचार्या डॉ. श्रीमती सरीन ने कहा कि कौशल केंद्र मिलना हमारे लिए बड़े गर्व की बात है / इन कोर्सों के माध्यम से लड़कियों को और सशक्त बनाया जाएगा /

HMV got skill center from UGC