PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एच.एम.वी. के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल ने नवाचार संवाद में अग्रणी नेतृत्वकर्ता निवृति राय से संवाद किया,

hmv-institution-innovation-council-engages-with-visionary-leader-nivruti-rai-in-national-innovation-dialogue

.

PTB News “शिक्षा” : प्राचार्य डॉ. अजय सरीन के प्रभावशाली नेतृत्व में, हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर ने एमओई के इनोवेशन सैल द्वारा संचालित प्रेरणादायक लीडरशिप पॉडकास्ट श्रृंखला ‘राष्ट्र प्रथम’ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह श्रृंखला एआईसीटीई के उपाध्यक्ष एवं नवाचार प्रकोष्ठ के प्रमुख डॉ. अभय द्वारा संचालित है।

.

.

इस सत्र में मुख्य अतिथि निवृति राय, जो वर्तमान में इनवेस्ट इंडिया की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं और पूर्व में इंटेल की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। भारत के तकनीकी और स्टार्टअप परिदृश्य को आकार देने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली निवृति राय ने नेतृत्व, नवाचार तथा पारदर्शी एवं नैतिक शासन व्यवस्था के महत्व पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।

.

इंटेल में लगभग तीन दशकों तक अपनी सेवाएं देते हुए उन्होंने ऑटोनोमस सिस्टम्स, सेमीकंडक्टर निर्माण, और भारतीय तकनीकी विकास को दिशा देने का कार्य किया। एच.एम.वी. की इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल ने इस सत्र में बढ़-चढक़र भाग लिया।

.

आईआईसी इंचार्ज डॉ. अंजना भाटिया एवं इनोवेशन एंबेसडर्स सुश्री हरप्रीत और डॉ. सिम्मी ने विद्यार्थियों को सत्र में सक्रिय रूप से जुडऩे और भारत की अग्रणी परिवर्तनकर्ता से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। यह कार्यक्रम एचएमवी की छात्राओं में नवाचार की संस्कृति को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जो आत्मनिर्भर भारत एवं तकनीकी स्वावलंबन जैसे राष्ट्रीय लक्ष्यों के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है ।

.

.