.
HMV Team co-hosted ICIRISH – 2019 at UAE
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : हंस राज महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कोयंबटूर तामिलनाडू के नेहरू कालेज आफ साइंस एंड आर्ट्स द्वारा इनोवेशन व रिसर्च इन साइंस एंड आर्ट्स विषय पर अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन 10 नवम्बर को शारजाह, यू.ए.ई. में किया गया / कांफ्रेंस के मुख्यातिथि यूनीपैक्स इंटरनेशनल यू.ए.ई. के चेयरमैन डॉ. अहमद इब्राहिम थे /
..
कांफ्रेंस की अध्यक्षता नेहरू ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के सीईओ व सचिव डॉ. पी. कृष्णा कुमार ने की व बतौर विशिष्ट अतिथि एरीज इंटरनेशनल मैरीटाइम रिसर्च इंस्टीट्यूट यू.ए.ई. के फाउंडर चेयरमैन एम. सोहन रॉय एस.के. उपस्थित थे / प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन जी कांफ्रेंस के आर्गेनाइजिंग सचिव थे / प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन जी, डॉ. रमनीता सैनी शारदा और श्रीमती मीनाक्षी स्याल लीड स्पीकर थे व उन्होंने सैशन भी चेयर किया / मीनाक्षी स्याल को बेस्ट पेपर का अवार्ड भी दिया गया /
..
कालेज पहले ही नेहरू कालेज आफ साइंस एवं आर्टस के साथ रिसर्च एवं इनोवेशन के लिए अनुबद्ध है और अब रिसर्च के लिए मलेशिया एवं चीन की यूनिवर्सिटी के साथ अनुबद्ध करने के लिए तत्पर है / डीन यूथ वैलफेयर श्रीमती नवरूप, डीन होलिस्टिक ग्रोथ कुलजीत कौर, डीन स्टूडेंट कौंसिल श्रीमती ऊर्वशी मिश्रा, फिजिक्स के सहायक प्रो. सुशील कुमार व हिस्ट्री की सहायक प्रो. प्रोतिमा ने भी पेपर पढ़े व प्रशंसा पत्र भी प्राप्त किए / प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन जी ने बताया कि डेलीगेट्स ने न केवल कांफ्रेंस में भाग लिया बल्कि यू.ए.ई. द्वारा उनका भरपूर सत्कार भी किया गया /
.डेलीगेट्स को डेजर्ट सफारी, ग्लोबल विलेज, अंडर वाटर एक्वेरियम, बुर्ज खलीफा, मिरेकल गार्डन व शारजाह व दुबई के शहरों के टूर भी करवाए गए / डॉ. सरीन ने बताया कि यह अनुभव अकादमिक व सांस्कृतिक रूप से यादगार रहा / कांफ्रेंस में चीन, मलेशिया, भारत, पाकिस्तान व यूएई जैसे देशों के 134 डैलीगेट्स ने भाग लिया / डॉ. रमनीता सैनी शारदा, लीड स्पीकर ने बताया कि यू.ए.ई. ग्लोबल गतिविधियों का हब है जहां 190 से अधिक देशों के नागरिक रहते हैं, इसलिए वह ग्लोबल संस्कृतियों का समूह है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
HMV Team co-hosted ICIRISH – 2019 at UAE

































