PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

एच.एम.वी. में दो सप्ताह के प्लेसमैंट फेयर का आयोजन,

hmv-to-organize-two-week-placement-fair

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के प्लेसमैंट सैल द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देश में 1 फरवरी, 2024 से दो सप्ताह के प्लेसमैंट फेयर का शुभारंभ किया गया। फेयर के प्रथम दिन कंसैनट्रिक्स कंपनी की ओर से वर्चुअल प्री-प्लेसमेंट टॉक का आयोजन किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन कंसैनट्रिक्स से श्री विशाल कुमार उपस्थित थे।

.

.

.

उन्होंने छात्राओं को रोजगार के लाभ बताते हुए अपनी कंपनी की प्रोफाइल बताई। उन्होंने छात्राओं से रोजगार प्राप्त करने के लिए आवश्यक गुणों पर चर्चा की। छात्राओं को जॉब प्रोफाइल, जॉब रोल, चुनाव प्रक्रिया तथा सैलरी पैकेज आदि की जानकारी दी गई। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि प्लेसमैंट सैल की ओर से यह बड़ा प्रयास है।

.

.

प्लेसमैंट ऑफिसर श्री जगजीत भाटिया ने कहा कि इस दो सप्ताह के प्लेसमैंट फेयर में 18 से अधिक कंपनियां आएंगी तथा 300 से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। इस मेगा फेयर में यूजी व पीजी अंतिम वर्ष की छात्रा भाग ले सकेंगी। फेयर के प्रथम दिन का लेक्चर श्री जगजीत भाटिया व श्रीमती संगीता भंडारी की अगुवाई में करवाया गया।

.

.

.