PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित परेड में अपने देशभक्ति एवं राष्ट्रभक्ति को समर्पित डांस के माध्यम से अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया। एच.एम.वी. की छात्राओं की इस प्रस्तुति का सभी ने आनन्द लिया। छात्राएं एवं अध्यापक इंचार्ज सुश्री रीतिका ने ट्राफी एवं प्रमाणपत्र प्राप्त किया।
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने इस आयोजन में सम्मिलित अध्यापक एवं छात्राओं की सराहना की। इस अवसर पर पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोरी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर माननीय सदस्यों लोक सभा एमपी सुशील कुमार रिंकू, एमएलए रमन अरोड़ा, डिवीजनल कमिश्नर गुरप्रीत सिंह सपरा, एडीजीपी अमरदीप राय, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल, कमिश्नर ऑफ पुलिस कुलदीप सिंह चाहल, पंजाब स्टेट कन्टेनर एवं वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन चेयरपर्सन राजविन्दर कौर थियारा एवं अन्य ने उपस्थित रह समागम की सोभा बढ़ाई।






































