PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर्स दिवस,

kmv-celebrates-world-entrepreneurs-day-with-full-zeal-and-enthusiasm

के.एम.वी. की छात्राएं सफल उद्यमियों के रूप में अपनी पहचान बना विद्यालय को कर रही हैं गौरवान्वित,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर्स डे दिवस मनाया। इस अवसर पर बी. वॉक न्यूट्रिशन, एक्सरसाइज़ एंड हेल्थ के उभर रहे उद्यमियों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। इनमें चॉकलेट, डाइट नमकीन, पंजीरी, नारियल के लड्डू और बाजरे से बने बिस्कुट खास आकर्षण का केंद्र रहे।

हम साइंस विभाग के द्वारा लगाए गए इस फूड स्टॉल की सफलता छात्राओ की भारी भीड़ और सभी उत्पादों की 100% बिक्री से चिह्नित हुई। इसके अलावा, छात्राओं को अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपना उद्यम शुरू करने के लिए व्यावहारिक कौशल सीखने का भी अवसर मिला। उल्लेखनीय है कि के.एम.वी. छात्राओं में इनोवेशन तथा एंटरप्रेन्योरशिप की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहा है .

ऐसी सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना केएमवी के विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली प्रत्येक गतिविधि के मूल आधार है। विभागों की निरंतर प्रेरणा, मार्गदर्शन और समर्थन से, कई छात्राओं ने अपने स्वयं के उद्यम शुरू किए हैं, चाहे वह फैशन बुटीक, ब्यूटी सैलून, डाइट क्लिनिक, यूट्रिटिव फूड मैनुफैक्चरिंग, बेकरी हाउस, ई-रिटेलिंग, फ्रीलांस फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग आदि हो।

प्रिंसिपल प्रो.अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि के.एम.वी. में इनोवेशन तथा एंटरप्रेन्योरशिप पहल से उद्यमिता की प्रमुख क्षमता में सुधार होगा और छात्राओं और शिक्षकों के बीच अधिक नवीन व्यवहार को बढ़ावा मिलेगा। मैडम प्रिंसिपल ने इस शानदार पहल के लिए होम साइंस विभाग के प्रयासों की सराहना की और साथ ही छात्राओं को उनके भविष्य के उद्यमशीलता उद्यमों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Latest News