.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
HMV Won overall Winners Trophy at Doaba Youth Festival-2018
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : उत्तर भारत की गौरवान्वित संस्था हंसराज महिला महाविद्यालय जालन्धर द्वारा दोआबा कालेज जालंधर की ओर से आयोजित यूथ फैस्टीवल में अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय देते हुए ओवर ऑल ट्राफी प्राप्त की / वर्णनीय यह है कि छात्राओं ने कुल 24 प्रतियोगिताओं में से 21 प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त कर संस्था को गौरव प्रदान किया / छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया गया /
मिमिकरी, कोरियोग्राफी, गीत गज़ल, सूफी •लाम, लैंडस्केप पेटिंग, पोस्टर मेकिंग, स्टिल लाईफ, क्ले माडंलिंग, इत्यादि में प्रथम पुरस्कार, फोक डांस, फॅलावर एरेज़मैंट, फुलकारी, इंस्टालेशन, कार्टूनिंग, फोटोग्राफी में द्वितीय एंव माईम, फैन्सी डै्रस, लोकगीत व कोलॉज मेकिंग में तृतीय पुरस्कार तथा कविता उच्चारण व रंगोली मेें सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर छात्राओं ने ओवर ऑल ट्राफी प्राप्त कर अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया /
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने संस्था की इस उपलब्धि पर डीन यूथ वैलफेयर श्रीमती नवरूप, को-डीन श्रीमती मीनू कुंद्रा एवं को-आरडीनेटर सुश्री शमा शर्मा व सहायक अध्यापकगण को बधाई दी तथा छात्राओं को शुभ आशीष देते हुए इसी प्रकार भविष्य में भी अपनी प्रतिभा को पल्लिवत व पुष्पित करने हेतु प्रोत्साहित व उत्साहित किया /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
HMV Won overall Winners Trophy at Doaba Youth Festival-2018



































