PTB Big न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते किला मोहल्ला में देर रात यानि दिवाली वाली रात कांग्रेसी नेता के करीबी तोता ने साथियों सहित गुंडागर्दी का शरेआम नंगा नाच किया /
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की तड़कसार सुबह क़िला मौहल्ला में शिवसेना नेता सुभाष महाजन को पीट-पीट कर घायल कर दिया गया / महाजन ने आरोप लगाए कि कुछ शरारती अंसर गली में शोर-शराबा कर रहे थे / जब उन्होंने एतराज जताया तो उनसे मार-पीट शुरू कर दी और बुरी तरह घायल कर दिया /
महाजन ने आरोप लगाया कि युवकों ने उन पर गोली भी चलाई / खोल थाना 3 की पुलिस के हवाले कर दिया गया है / महाजन ने बताया कि शरारती अंसरो में एक तोता नाम का युवक भी शामिल था / थाना 3 के SHO का कहना है कि इलाक़े के CCTV खंगाले जा रहे हैं / और जल्द ही आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया जाएगा /
वहीं शरेआम हुई इस गुंडागर्दी के बाद यह साबित हो गया कि त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जो सुरक्षा के दावे किये गए थे वह पुरे के पुरे खोखले हैं / हालाँकि इसमें पुलिस का कोई कसूर नहीं कहा जा सकता, लेकिन जालंधर शहर में जिस तरह से शरारती अंशारों को पुलिस ने असला दे रखा है वह किसी दिन किसी आम आदमी की जान जरूर ले सकता है /
आपको यह भी बता दें कि तोता ने पहले आप नेता सुभाष महाजन के घर के बाहर खड़ी गाड़ियां और स्कूटर तोड़ डाले और फिर शरेआम गोलियां चलाई/ कुछ फायर उसने हवा में किये तो तो कुछ बिल्कुल सामने, यह सारा दृश्य सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, हालाँकि सौभाग्यवश किसी को गोली नहीं लगी है / फ़िलहाल कमिश्नरेट पुलिस ने देर रात खोल बरामद कर थे, और आगे की करवाई शुरू कर दी थी /








































