i20 car fell into a dirty water tank on the side of the road in moga three people including a child died on the spot Moga Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident मोगा : पंजाब के मोगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज यानि गुरुवार की सुबह हुए एक भयानक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है / मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं / वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं / सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं / पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया /
. . .हादसा कस्बा धर्मकोट के गांव जलालाबाद में हुआ / जालंधर-बरनाला हाईवे पर दो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई / टक्कर होने के बाद i20 कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गंदे पानी के पोखर में जा गिरी / चीख-पुकार की आवाज सुनकर दौड़े आए लोगों ने कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक डूबने से एक बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गई / लोगों ने ही हादसे की खबर पुलिस को दी /
.
.पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मथुरादास सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया / जहां से सभी को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया / कार में सवार सभी 7 लोग फिरोजपुर के कस्बा जीरा से नकोदर लड्डी सई के डेरे में माथा टेकने जा रहे थे / मृतकों की पहचान अंजलि निवासी जीरा, पिंकी निवासी मुक्तसर और पिंकी की 5 साल की बेटी पीहू के रूप में हुई /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
i20 car fell into a dirty water tank on the side of the road in moga three people including a child died on the spot Moga Punjab


































