PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को लेकर सामने आई बड़ी खबर, छोड़नी पड़ सकती है कुर्सियां?

important-news-regarding-punjab-police-employees-big-breaking-news

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला करने की तैयारी हो रही है। अब लंबे समय से एक ही पोस्ट पर बैठे पुलिस अधिकारियों को चुनावी सीजन में अपनी कुर्सियां छोड़नी पड़ेगी। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग के तबादले करने के लिए होमवर्क शुरू कर दिया है।

.

.

.

दरअसल बीते दिनों चुनाव आयोग ने पंजाब पुलिस से उन पुलिस अधिकारियों, जी.ओस., एस.एच.ओ. का बयौरा मांगा है जोकि पिछले चार साल से एक ही जिले में या फिर होम टाऊन में तैनात है। इसके अलावा पता चला है कि आयोग ने पुलिस कर्मचारियों पर दर्ज कसों का भी बयौरा मांगा है।

.

.

दरअसल, चुनावों के संचालन में पुलिस सबसे अधिक फ्रंट लाइन पर रहकर काम करती है। इस दौरान अक्सर पुलिस पर यह भी आरोप लगते है कि वह अपने सियासी आकाओं को खुश करने के लिए चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करते है। चुनाव के दिनों में पुलिस के खिलाफ उम्मीदारों की तरफ से अक्सर इसी तरह की शिकयतें की जाती है।

.

.

लिहाजा, ऐसे किसी भी विवाद से बचने के लिए आयोग ने अभी से ही होमवर्क शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि एक बार यह बयौरा तैयार हो जाने के बाद बहुत जल्द थोक में पुलिस अधिकारियों और पुलिस कमियों के तबादलें होगें। ऐसे ही लुधियाना कमिश्नरेट में भी ऐसे पुलिस अधिकारियों, जीे.ओस., एस.एच.ओ. की लिस्ट तैयार होनी शुरू हो गई है। जोकि पिछले चार साल से लुधियाना में है और जिनका होमटाऊन लुधियाना ही है।

.

अब 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव आयोग की तरफ से पंजाब पुलिस के अधिकारियों का ब्यौरा मांगे जाने के बाद अब यह भी देखने में आया है कि मनचाही जगह पर लगने के लिए पुलिस अधिकारियों ने जोड़ तोड़ लगाना शुरू कर दिया है। लुधियाना में लगे ए.डी.सी.पी., ए.सी.पी. और एस.एच.ओ. चुनावी सीजन निकालने के लिए मनचाही जगह पर लगने के लिए अपनी-अपनी सिफारिशे लगा रहे है ताकि उन्हे चुनावों के दौरान भी सही सीट मिल सके।