PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कार्यकारी पीएम चुने जाने तक इमरान बने रहेंगे प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

Imran will remain Prime Minister till he is elected as working PM, Supreme Court will hear today

PTB Political News पाकिस्तान : पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में रविवार को पांच मिनट के अंदर इमरान खान के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। इसके बाद तेजी से कई घटनाक्रम हुए। इमरान खान ने इसके तुरंत बाद संसद भंग किए जाने की मांग की। इस पर राष्ट्रपति ने तुरंत अपनी सहमति दे दी और संसद को भंग कर दिया। तब से विपक्ष का हंगामा जारी है। हालांकि, अब यह पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। कोर्ट आज इस मामले में सुनवाई के लिए तैयार है।

पाकिस्तान में संसद भंग हो चुकी है। अब चुनाव के बाद ही स्थाई प्रधानमंत्री का चयन हो सकेगा। हालांकि, केयरटेकर पीएम चुने जाने तक इमरान खान ही प्रधानमंत्री के पद पर रहेंगे। इसको लेकर राष्ट्रपति कार्यालय से आदेश जारी किया गया है। संसद भंग मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। इससे पहले संयुक्त विपक्ष की ओर से मांग की गई है कि, मामले की सुनवाई फुल बेंच करे। विपक्ष का कहना है कि, उन्हें उम्मीद है कि कोर्ट विधान के साथ खड़ी रहेगी।

इमरान खान आज एक बार फिर से जनता से बात करेंगे। भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 3:30 मिनट पर वह जनता से फोन से बात करेंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे। पाकिस्तान इन दिनों बड़ी सियासी उथल-पुथल से गुजर रहा है। इमरान खान के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव को रविवार को बिना मतदान खारिज कर दिया गया। इसके बाद संसद को भी भंग कर दिया गया। विपक्ष के हंगामे के बाद यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। कोर्ट आज इस मामले में सुनवाई करेगा।