PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, 3 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Bullets fired over land dispute, 3 people died, police engaged in investigation

PTB Crime News गुरदासपुर : जमीनी विवाद को लेकर पंजाब के गुरदासपुर शहर के ब्लॉक काहनूवान के थाना भैणी मीयां खान के अधीन आते गांव फुलड़ा में गोलियां चली हैं। जमीनी विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए थे। सूहा से आए एक व्यक्ति ने गोलियां चलाई। सूचना है कि गांव के सरपंच पति सहित 3 की मौत हो चुकी है।

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले झगड़ा हुआ और फिर विवाद बढ़ता गया। इस बीच दसूहा के एक व्यक्ति ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिसमें गांव के 3 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत हरचोवाल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

DSP मौके पर पहुंच गए हैं। उनके अनुसार मरने वालों में एक कांग्रेस सरपंच का पति भी है। दो मृतकों की पहचान निशान सिंह व सुखराज सिंह के रूप में हुई है। जबकि तीसरे को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।