PTB Accident News फाजिल्का : जिले के गांव कटियांवाली के निकट आज सुबह करीब दस बजे एक मिनी बस खेत में पलट गई। जिसमें सवार कई सवारियों को गंभीर चोटें आने के चलते उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। जबकि कुछ को मामूली चोटें आई हैं। उधर, सूचना मिलते ही थाना सदर जलालाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है।
जानकारी के अनुसार उक्त मिनी बस मंडी रोड़ावाली से जलालाबाद की तरफ आ रही थी। जैसे ही यह बस गांव कटियांवाली के निकट पहुंची तो बस एक खेत में पलट गई। जिसमें सवार कई सवारियां बुरी तरह से जख्मी हो गई। बस पलटने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद जिन को गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें अलग-अलग संस्थानों में अस्पतालों में इलाज के लिए भेज दिया गया है।
जब की कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगवा कर बस को सीधा करवाया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन लोग गंभीर जख्मी हुए हैं। जबकि अभी कितनों को चोटें लगी हैं और कितनों की हादसे में मौत हो गई है, इस बात पर भी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
उधर, सूचना मिलते ही जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद की। घायलों की संख्या ज्यादा होने के चलते सरकारी अस्पताल में सभी स्टाफ व डॉक्टरों को मरीजों के इलाज के लिए लगा दिया गया है। जबकि कई लोग कई लोगों को गंभीर चोट आने के कारण निजी अस्पतालों में ले जाने की भी तैयारी है। हादसे में ज्यादातर छात्र-छात्राएं हैं जिनके पैरों पर कई गंभीर चोट आई हैं।





































