PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

सुबह – सुबह हुई पुलिस मुठभेड़ में दो नामी बदमाश हुए ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल,

In the morning police encounter two miscreants were killed, two policemen injured

PTB Big News गाजियाबाद : गाजियाबाद में शनिवार तड़के पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर हो गए। मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी व एक आरक्षी गोली लगने से घायल हो गए हैं। मुठभेड़ में एसपी क्राइम, सीओ सिटी-3 और इंदिरापुरम के एसओ की बुलेटप्रूफ जेकेट में गोलियां लगी हैं। मारे जाने वाले बदमाशों में बिल्लू दुजाना एक लाख का और राकेश 50 हजार का इनामी था। पुलिस ने बिल्लू को इंदिरापुरम जबकि राकेश को मधुबन बापूधाम क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में ढेर किया है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाश बिल्लू दुजाना और राकेश दुजाना वेव सिटी में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में वांछित चल रहे थे। बिल्लू दुजाना एक लाख का इनामी और राकेश 50 हजार का इनामी था। पुलिस की बिल्लू से इंदिरापुरम तो राकेश से मधुबन बापूधाम क्षेत्र में मुठभेड़ हुई।

बिल्लू पर दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। बदमाश कविनगर क्षेत्र में दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने के भी आरोपी थे। एक दिन पहले ही गाजियाबाद के स्थायी एसएसपी बनाए गए मुनिराज के नेतृत्व में पुलिस की बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है। एक ही दिन में दो कुख्यात इनामी बदमाश मारना पुलिस की बड़ी सफलता है।