PTB News

Latest news
पंजाब नेशनल बैंक से 12,636 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में भगोड़े Mehul Choksi को किया गिरफ्तार, 'पंजाब में 50 बम वाले बयान के बाद बुरे फंसे कोंग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा, कई धाराओं सहित दर्ज हु... जालंधर, BJP नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी निकला 19 साल का बेल्डिंग वाला, एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया एवं विश्व हिंदू तख्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को मिली धमकी, कह... खालिस्तान समर्थक पन्नू ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी में खालिस्तानी झंडा फहराने की दी धमकी, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी फिरौती, पुलिस ने दर्ज की FIR जालंधर, नई बारादरी की पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों रुपयों के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार, हैरान... जालंधर, पुलिस प्रशासन और मुख्यमंत्री के दौरे के बीच जिला भाजपा महामंत्री का मोबाइल फोन हुए चोरी, जालंधर, के एल आर्य गर्ल्स स्कूल जालंधर कैंट का बढ़ता विवाद थमने का नहीं ले रहा नाम, कंट्रीली तारों में जकड़ा हुआ दिखा राजौरी दिवस का ऐतिहासिक मेला, लाखों का हुआ खर्च,
Translate

ट्रंप के टैरिफ एक्शन के बाद Share Market में निवेशकों के 5 मिनट में डूबे करोड़ों रूपये,

indian-market-stunned-trumps-tariff-action-investors-suffered-loss-of-rs-5-lakh-crore-5-minutes

.

PTB Business न्यूज़ मुंबई : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल मची हुई है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 700 अंक से अधिक लुढ़क गया है, जबकि निफ्टी में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका ने कनाडा और मैक्सिको से आने वाले सामानों पर 25% और

.

.

चीन से आने वाले सामानों पर 10% का टैरिफ लगाने का फैसला किया है। ट्रंप का यह फैसला वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं को बढ़ा रहा है। ट्रंप के इस फैसले का भारतीय शेयर बाजार पर गहरा असर पड़ा है। सेंसेक्स आज 77,063.94 पर खुला था, लेकिन दिन में यह 76,756.09 के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 23,319.35 अंक पर खुला था और दिन में यह 23,222 तक लुढ़क गया।

.

.

सुबह 10.35 बजे तक निफ्टी 201.05 अंक की गिरावट के साथ 23,281.10 पर और सेंसेक्स 579 अंक की गिरावट के साथ 76,926.57 पर ट्रेड कर रहा था। इस गिरावट से निवेशकों के करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये महज 5 मिनट में साफ हो गए। जियोजीत फाइनेंशियल से जुड़े विजयकुमार का कहना है कि ट्रंप का यह फैसला मैक्सिको और कनाडा से गैरकानूनी तरीके से पलायन करवाने के लिए लिया गया है।

.

.

उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप अन्य देशों के खिलाफ भी इस तरह का हथियार अपना सकते हैं। चीन पर 10% का टैरिफ लगाने से भी वैश्विक व्यापार पर असर पड़ सकता है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार घाटा काफी अधिक है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ट्रंप भारत पर भी टैरिफ लगा सकते हैं। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Latest News