Innocent Hearts College of Education celebrated New Year’s Eve digitally Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन, जालन्धर ने नव वर्ष का जश्न आनलाइन मनाया, जिसका शीर्षक ‘ए स्पार्कलिंग हैल्दी न्यू ईयर- 2021 था / समारोह का विषय- सामाजिक कुरीतियों को मिटाना और बीमारियों के खिलाफ लडऩे के बारे में जागरुकता फैलाना था /
. .वर्ष का अंतिम सप्ताह समारोहों से भरा हुआ था, जिसमें विद्यार्थियों व अध्यापकों द्वारा कई गतिविधियों का आयोजन किया गया / आयोजन की शुरुआत आनलाइन प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें सभी विद्यार्थी-अध्यापक और स्टाफ सदस्यों ने प्रार्थना की कि आने वाला वर्ष कोविड-19 महामारी और अन्य बीमारियों से मुक्त हो /
..
विद्यार्थी-अध्यापकों ने रोग निवारक उपायों के बारे में व्यापक जागरुकता फैलाने का प्रयास किया / कुछ विद्यार्थियों व अध्यापकों ने गीतों और स्व-रचित कविताओं के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए / नव वर्ष में गरीबों और कारूरतमंदों को मुफ्त और गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के संकल्प लिए गए / दिव्या और व्योमिका द्वारा सुन्दर डिकिाटल कार्ड तैयार किए गए / कुनिका, दीपिका और प्रभजोत द्वारा स्व-रचित कविताएं सुनाई गईं /
. .प्राचार्य डॉ. अरजिन्दर सिंह ने विद्यार्थियों के साथ आनलाइन बातचीत में यह संदेश दिया कि शिक्षक दुनिया को बदलने की ताकत रखते हैं / भावी शिक्षकों का यह कत्र्तव्य है कि वे छात्रों को इस तरह से ढालें कि वे एक अच्छे इंसान और कुशल मानव संसाधन बन सकें / समारोह में सभी ने एक-दूसरे से नव वर्ष में शांति, पूर्णता और समृद्धि की कामना की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Innocent Hearts College of Education celebrated New Year’s Eve digitally Jalandhar




































