PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर आज Joint Association of College (JAC) ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से लगाई गुहार,

Joint Association of College (JAC) appealed to the government by press conference on post matric scholarship Jalandhar Managers of many Colleges and Universities of Jalandhar, including Chairman of CT Group, Chairman of LPU Chancellor St Soldier Group, gave their views

LPU के चांसलर, St Soldier Group के चेयरमैन, CT Group के चेयरमैन सहित जालंधर के कई Colleges व University के प्रबंधकों ने रखे अपने विचार,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : बीते कई सालों की बकाया पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर आज जालंधर के प्रैस क्लब में शहर के अलग-अलग कालेजों और युनिवर्सिटीज द्वारा मिलकर बनाई गई सयुंक्त कमेटी यानि Joint Association of College (JAC) ने पंजाब सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी समस्या का जल्द से जल्दी निवारण किया जाए /

.

आपको यह भी बता दें कि 2 दिन पहले सैकड़ों की तादार में SC/ST विद्यार्थियों द्वारा जालंधर के CT College जालंधर को अपने कब्ज़े में कर लिया गया और कालेजों के कर्मचारी जोकि कैंपस के अंदर मौजूद थे को बंद कर दिया, क्योंकि कालेज ने ST/ST विद्यार्थियों को दस्तावेज / सर्टिफिकेट जारी करने से साफ इन्कार कर दिया था, उसका कारण यह है कि पंजाब सरकार और विद्यार्थियों द्वारा फ़ीसों की अदायगी नहीं की गई थी /

.

आपको यह भी बता दें कि पंजाब सरकार की तरफ CT College का पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (PMS) का 39 करोड़ का बकाया कई सालों से पेंडिंग है / ज़्यादातर विद्यार्थियों के पास हो गए हैं या उन्होंने 3-4 साल का पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है, लेकिन फीसों की अदायगी नहीं हो पाने के कारण CT College ही नहीं, बल्कि पंजाब के कई कालेजों ने अपने कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्धियों के साथ जैसा ही किया है /

Joint Association of College (JAC) appealed to the government by press conference on post matric scholarship Jalandhar Managers of many Colleges and Universities of Jalandhar, including Chairman of CT Group, Chairman of LPU Chancellor St Soldier Group, gave their views
जालंधर में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर आज Joint Association of College (JAC) ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से लगाई गुहार,

इस संबंध में आज प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौजूद Joint Association of College (JAC) के चेयरमैन, डॉ. गुरमीत सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब के लगभग 1650 अनएडिड कॉलजों को सरकार द्वारा लिखित आदेशों के बाद 2.5 लाख से ज्यादा विद्यार्धियों को दाखिला दे रहे हैं, लेकिन 3-4 सालों से कॉलेज अपने बकाए पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप पूरा करने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है / तो फिर कालेज कैसे चलेंगे, क्योंकि न तो सरकार बकाया स्कॉलरशिप की रकम जारी कर रही है और न ही विद्यार्थी फीसें दे रहे हैं /

.

इसके साथ ही Joint Association of College (JAC) के प्रधान जगजीत सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षा संस्थान को ज़बरदस्ती बंद करवाना बहुत ही दुःखद बात है / हम पंजाब सरकार को यह बताना चाहते हैं कि हर शिक्षा संस्थान पिछले कई सालों से अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को मुफ़्त में पढ़ा रहे थे / आज तक हम किसी भी ST/ST विद्यार्थी से फ़ीस की भी माँग नहीं की, लेकिन सरकार की तरफ से हमें पिछले 4 सालों से कोई भी राशी जारी नहीं की गई / इसलिए हम अब मजबूर होकर इन SC/ST विद्यार्थियों से फ़ीसों की माँग कर रहे हैं, क्योंकि मैट्रिक-स्कॉलरशिप की फ़ीस विद्यार्थियों के बैंक खातों में आनी हैं और संस्थानों के सामने मुश्किल यह है कि ST/ST विद्यार्थी पढ़ाई पूरी करके चले जाएंगे / उनकी फीसें कहाँ से आऐंगी / इसलिए हम अब बेबस होकर विद्यार्थियों की डिग्रियां रोकने को मजबूर हो गए हैं /

.

CT Group के चेयरमैन चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि SC/ST विद्यार्थियों द्वारा जबरन कैंपस में दाख़िल होना और इस दौरान जमकर प्रदर्शन करना और कैंपस में कब्ज़ा कर लिया, जिसके कारण, महिला स्टाफ मैंबर और विद्यार्थी जो कैंपस होस्टल में रह रहे हैं, अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि प्रदर्शनकारी किसी भी समय हिंसक हो सकते हैं, स्थिति बेबस हो गई है और हम ज़िला प्रशासन से पूर्ण सहयोग की माँग करते हैं और इस मुद्दे को जल्दी से जल्दी हल करने के लिए सरकार को हाथ जोड़ कर निवेदन करते हैं /

.

वहीं अशोक मित्तल, चांसलर, Lovely Professional University (LPU) प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, और स. सतनाम सिंह संधू, चीफ़ पैटर्न, Joint Association of College (JAC) ने कहा कि पंजाब में अनुसूचित जाति 32% के करीब है और हमारे नौजवान उच्च और तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए वज़ीफ़ा स्कीमों पर निर्भर हैं / हम पंजाब सरकार को निवेदन करते हैं कि इस मामले को जल्द से जल्द हल किया जाये और पंजाब के अनएडिड कालेजों को वित्तीय राहत दिलाने के लिए बकाया सालों की मैट्रिक-स्कॉलरशिप की राशि जारी की जाये /

Joint Association of College (JAC) appealed to the government by press conference on post matric scholarship Jalandhar Managers of many Colleges and Universities of Jalandhar, including Chairman of CT Group, Chairman of LPU Chancellor St Soldier Group, gave their views
जालंधर में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर आज Joint Association of College (JAC) ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से लगाई गुहार,

डॉ. अंशु कटारिया, को-चेयरमैन, Joint Association of College (JAC) और स. सुखमंदर सिंह चट्ठा, जनरल सचिव, Joint Association of College (JAC) ने कहा कि पंजाब के शिक्षा संस्थाओं के सचालक जिन्होंने अपने स्रोतों और बैंक कर्जे से तकरीबन 20,000 करोड़ का निवेश किया है, आज वह सभी प्रशासनिक व्यक्ति सरफासी, नीलामी, चैक बाउंसिंग, डिफालटर साथ-साथ ज़बरदस्ती कब्ज़े अधीन कार्यवाहियों का सामना कर रहे हैं, क्योंकि RBI दे दिशा-निर्देशों के अनुसार जब कोई कॉलेज 90 दिनों के लिए लोन नहीं देता है तो उसे NPA यानि (नान परफारमिंग संपत्ति) के तौर पर घोषित किया जाता है, परन्तु सरकार ने 4 सालों से कालेजों को अदायगी नहीं की है / हम जानते हैं कि विद्यार्थी हमारे लिए बहुत ज़रूरी हैं, परन्तु यह स्थिति बहुत ही गंभीर है / इस लिए हमारी माँग है कि अधिकारी जल्दी से जल्दी इस मामले को सुलझाने की कोशिश करें /

.

वहीं St Soldier Group के चेयरमैन अनिल चौपड़ा, विपन शर्मा वाइस प्रैज़ीडैंट, (JAC) ने कहा कि दोआबा में SC भाईचारे की ज्यादा आबादी है और जिसके कारण यहाँ अनसूचित जातियों के विद्यार्थियों का दाख़िला दूसरे स्थान के मुकाबले बहुत ज्यादा है / इसलिए इस क्षेत्र की सरकार को बकाया रकम भी बहुत ज्यादा है / अगर सरकार कालेजों को उनके बकाए की अदायगी नहीं करेगी तो एक दिन सभी कॉलेज बंद हो जायेंगे /

.

13 ऐसोसीएशन के सदस्यों जिसमें चरनजीत सिंह वालिया, प्रधान नरसंग एसोसिएशन, मनजीत सिंह, उप-प्रधान, पंजाब अनएडिड तकनीकी संस्था एसोसिएशन, गुरमीत सिंह धालीवाल, चेयरमैन जैक सरदार जगजीत सिंह, बी.एड. फेडरेशन, डॉ. अंशु कटारिया, को-चेयरमैन, (JAC) सरदार निर्मल सिंह, ETT फेडरेशन सरदार जसनीक सिंह, बी.एड. एसोसिएशन, पीयू, डॉ. सतविन्दर संधू, बी.एड एसोसिएशन, जीएनडीयू, विपन शर्मा, फेडरेशन ऑफ़ पंजाब अनएडिड संस्थान सरदार सुखमन्दर सिंह चट्ठा, पंजाब अनएडिड डिगरी कॉलेज एसोसिएशन (पुडका), शीमांशू गुप्ता, ITI एसोसिएशन, सरदार राजिन्दर सिंह धनोआ, पोलीटेकनिक एसोसिएशन आदि शामिल थे /

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,