PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा आयोजित ‘क्रिएट इको-फ्रेंडली गणेशा’ प्रतियोगिता में छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,

innocent-hearts-group-organized-create-eco-friendly-ganesha-competition-students-conveyed-the-message-of-environmental-conservation

.

PTB News “शिक्षा” : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मैडिकल ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे ‘दिशा- एन इनीशिएटिव’ तथा सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल-13 क्लाइमेट एक्शन के तहत इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा ‘क्रिएट इको-फ्रेंडली गणेशा’ ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी कला और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

.

.

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों ने विभिन्न प्रकार की इको-फ्रेंडली सामग्री जैसे कि मिट्टी, प्राकृतिक रंग,अखबार, और अन्य रिसाइकल की गई सामग्री का उपयोग करके गणेश जी की आकर्षक प्रतिमाएँ बनाईं। इन प्रतिमाओं को देखकर यह स्पष्ट होता है कि छात्रों ने अपनी कल्पना-शक्ति एवं रचनात्मकता का भरपूर उपयोग किया है।

.

ऑनलाइन हुई इस प्रतियोगिता में कुल 156 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ 6 प्रविष्टियों में से चार विद्यार्थियों को ग्रीन मॉडल टाऊन में डायरेक्टर सीएसआर डॉ. पलक गुप्ता बौरी, डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स श्रीमती श‌र्मिला नाकरा, प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल ने तथा कपूरथला रोड से चयनित दो विद्यार्थियों को,

.

.

डायरेक्टर पूनम नारंग व प्रिंसिपल शीतू खन्ना द्वारा 1100 रुपये नकद राशि, प्रमाण-पत्र तथा टी लाइट कैंडल होल्डर देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डाॅ. पलक गुप्ता बौरी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ न केवल छात्रों की कला और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार भी बनाती हैं।

.

.