PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा इंटरनैशनल प्लास्टिक फ्री डे मनाया गया। जिसमें छात्रों द्वारा प्लास्टिक की जगह कपड़े से बनी चीजों से बनी चीजों का इस्तेमाल करने का सन्देश दिया। अध्यापकों ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि हर साल 25 मई को विश्व प्लास्टिक मुक्त दिवस मनाया जाता है। प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।
एक आंकड़े के मुताबिक, दुनियाभर में हर साल करीब 40 हजार करोड़ प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल होता है और उसमें से सिर्फ एक प्रतिशत प्लास्टिक की ही रिसाइक्लिंग होती है। औसतन, प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग सिर्फ 25 मिनट के लिए किया जाता है और एक प्लास्टिक को गलने में कम से कम 100 से 500 साल लगते हैं, साथ ही, आए दिन समुद्र में बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण के कारण समुद्री जीवों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है और वो लुप्त होने की कगार पर हैं। वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने छात्रों के प्रयास की सराहना की।