.
.
International Women’s Day Celebration at Lyallpur Khalsa College for Women, Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : नारी सशक्तिकरण की प्रतीक संस्था लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वीमेन में ” विश्व महिला दिवस ” के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया / इस अवसर पर बलवीर कौर अटवाल जी जोकि खालसा कॉलेज की धरती से ही शिक्षा ग्रहण कर आज विदेशों में कॉलेज को गौरवान्वित कर रही हैं , विशेष अतिथि रही / कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नवजोत , मुख्य अतिथि बलवीर कौर अटवाल जी , मनोविज्ञानी मलकीत सिंह जी ने ज्योति प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया /
.
.
मैडम नवजोत ने आए हुए अतिथिगणो का स्वागत करते हुए ” विश्व महिला दिवस ” के उपलक्ष्य में उन सब महिलाओं को बधाई दी जो अपने अधिकारों व् कर्तव्यों के प्रति सचेत हैं / साथ ही साथ छात्राओं को युग की चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी / मैडम ने कहा कि कॉलेज सदैव उनके विकास के लिए प्रयत्नरत है /

ताकि वे अपने असितत्व को कायम कर पाये / कॉलेज कि छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण को पेश करती कविताएँ गाकर माहौल को खुशनुमा किया / महिला पर बढ़ते अत्याचार व् भ्रूण हत्या को दिखाती छात्राओं ने बहुत उत्तम ढ़ंग से नाटक का मंचन किया और नृत्य व् शब्द गायन कि प्रस्तुतियां भी दी /
.
.
मुख्य अतिथि बलवीर कौर अटवाल जी ने कॉलेज के अतीत गौरव गान करते हुए कॉलेज के साथ अपनी पुरानी यादे सांझी की जिन पर उन्हें आज विदेशों में बैठे भी मान है / वे छात्राओं से भी यही आशा करती है कि संस्था से मिले विचारो को देश विदेश में रोशन कर कॉलेज को गौरवान्वित करे / इसके पश्चात सरदार मलकीत सिंह जी ने छात्राओं को अपनी परम्पराओं से जुड़े रहकर विश्व स्तर पर अपना नाम कमाने का संदेश दिया /
.
.
प्रिंसिपल मैडम ने आए हुए अथितियों एवं कॉलेज गवर्निंग कौंसिल कि प्रधान सरदारनी बलबीर कौर जी का धन्यवाद किया जिनके निर्देशन में कॉलेज सदैव अग्रसर है / साथ ही मैडम ने अंत में छात्राओं को मुख्य अतिथि बलवीर कौर अटवाल से प्रेरणा लेने का संदेश दिया जिन्होंने ” सेवा और सिमरन ” जैसी संस्था को विदेशों में स्थापित कर देश का नाम गौरवान्वित किया हैं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
International Women’s Day Celebration at Lyallpur Khalsa College for Women, Jalandhar






































