PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने मनाया अन्तराष्ट्रीय योग दिवस,

international-yoga-day-celebration-by-st-soldier-group-of-institiuions

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स की सभी कॉलेज शाखाओं ने मिल कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक खास योग शिविर का आयोजन किया। जिसका नेतृत्व ग्रुप चैरमन अनिल चोपड़ा एवं वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा की देख रेख में हुआ। यह दिन ग्रुप के लॉ कॉलेज के ऑडिटोरियम में मनाया गया।

.

.

.

इस वर्ष की थीम ‘ महिला सशक्तिकरण’ रही। जिसका उद्देश्य योग के साथ साथ नारी शक्ति को बढ़ावा देना था। इस दिन को और बेहतर बनाने के लिए योग प्रशिक्षक श्वेता ने ग्रुप मेंबर्स को योग करवाया, खास बात यह थी कि इस योग दिवस पर उचित प्रोटोकॉलस के साथ समूह कॉलेज डायरेक्टर्स, प्रिंसिपल्स एवं स्टाफ मेंबर्स ने भाग लिया और भिन्न प्रकार के योग अभ्यास किए।

.

.

वहीँ दूसरी और सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के एन.एस.एस यूनिट के अफसर प्रो. कोमल कालरा की देख रेख में ऑनलाइन योग करवाया गया। जिसमे छात्रों ने अपने घरों से ही ऑनलाइन मीटिंग कर योग अभ्यास किया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने उनकी भी सराहना की और योग को अपने दिनचर्या के रूप मैं अपनाने के लिए प्रेरित किया।

.

.