PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर उपचुनाव 2024 से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को झटका, प्रचार की कमान छीनकर इस नेता को सौंपी,

jalandhar-west-vidhan-sabha-by-election-2024-aap-campaign-committee-cm-bhagwant-mann-sandeep-pathak

.

PTB Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में आम आदमी पार्टी के उपचुनाव प्रचार की कमान नहीं संभालेंगे। इस बार चुनाव प्रचार की कमान संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को सौंपी गई है। हालांकि, वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महिंदर भगत के प्रचार का चेहरा होंगे। सीएम आखिरी दौर में प्रचार के लिए पहुंचेंगे। सीएम मान से पहले दो सांसद, चार मंत्री और विधायक सहित 23 वरिष्ठ नेता

.

.

महिंदर भगत के लिए प्रचार करने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने यह फैसला तब लिया है, जब लोकसभा चुनाव में उसे 13 में से 10 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं, लोकसभा चुनाव में प्रचार की कमान पूरी तरह से मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाथ में थी। लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए तैयार किए गए नारे- संसद में भी भगवंत मान- में भी मुख्यमंत्री का नाम जोड़ा गया था। इन चुनावों को अगर राजनीतिक पक्ष से देखें तो 13 लोकसभा सीटों में से 10 पर AAP की हार के सिर्फ एक महीने के

.

.

भीतर उपचुनाव के नतीजे सरकार के प्रदर्शन पर लोगों का नजरिया बता देगा। ऐसे में कैंपेन कमेटी को लीड करने वाले नेता के राजनीतिक करियर पर इसका असर पड़ना लाजमी है। ऐसे में सीएम को प्रचार से दूर रखना रणनीतिक रूप से बुद्धिमानी साबित होगी 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के दौरान जालंधर पश्चिम सीट को जीतना आम आदमी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। ये सीट पहले से ही आम आदमी पार्टी के पास थी, लेकिन पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर ली।

.

.

पार्टी इस सीट को वापस जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। सांसदों, मंत्रियों और विधायकों सहित 23 नेताओं को जालंधर पश्चिम में पड़ने वाले 23 वार्डों का प्रभारी बनाया गया है। अभियान का नेतृत्व करने के लिए चुने गए मंत्रियों में कुलदीप धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, डॉ. बलजीत कौर और लाल चंद कटारुचक हैं। इनके अलावा नए चुने गए सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और मालविंदर कांग भी इस टीम का हिस्सा हैं।

.