ITBP run Sardar Patel Covid Care Centre, Radha Soami Beas, Chhatarpur begins operation today Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : कोरोना संकट से बुरी तरह प्रभावित राजधानी दिल्ली के लिए राहत की खबर है / दिल्ली के छतरपुर में आईटीबीपी ने राधास्वामी सत्संग व्याज आश्रम में 500 बेड का नया कोविड सेंटर शुरू किया है / दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज इस कोविड सेंटर का दौरा किया और व्यवस्था का जायजा लिया /
. .यह अस्पताल शुरू होने के बाद एक तरफ जहां दिल्ली वालों के लिए राहत है वहीं इससे जुड़ी एक दूसरी खबर ने लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है / दरअसल इस अस्पताल में भर्ती होने के लिए मरीज को डिस्ट्रिक सर्विलांस ऑफिसर की मंजूरी लेना अनिवार्य किया गया है /
..
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में ऐसे ही नियम के चलते कई मरीजों की जान चली गयी थी / काफी विरोध के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मरीज भर्ती के लिए सीएमओ की मंजूरी वाला आदेश वापस लिया था / छतरपुर में बने इस आईटीबीपी के कोविड केयर सेंटर आईसीयू की व्यवस्था नहीं है /
. .इसलिए प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि गंभीर मरीज यहां ना आएं / आपको बता दें कि आईटीबीपी के इस हॉस्पिटल का नाम भी सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर है / यह छतरपुर के राधा स्वामी सतसंग व्यास के ग्राउंड में बनाया गया है / डीआरडीओ के हॉस्पिटल का नाम भी सरदार पटेल हॉस्पिटल है और वो एयरपोर्ट के करीब है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
ITBP run Sardar Patel Covid Care Centre, Radha Soami Beas, Chhatarpur begins operation today Delhi































