PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर में 'पृथ्वी दिवस' समारोह का आयोजन, एचएमवी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल की घोषणा, पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

आईवी वर्ल्ड स्कूल जालंधर में अंतर सदनीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन,

ivy-world-school-inter-house-declamation-competition

.

PTB News “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल में समय-समय पर विद्यार्थियों को प्रतिभा को निखारने तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है।इसी प्रथा को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय में अंतर सदनीय अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

.

.

इस प्रतियोगिता को तीन वर्गों के लिए आयोजित किया गया। प्रथम वर्ग में कक्षा 4-6, द्वितीय वर्ग में कक्षा 7-9 तथा तृतीय वर्ग में कक्षा 10-12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों के प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

.

प्रथम वर्ग ने ‘ जवाहरलाल नेहरू-नियति के साथ मुलाकात’ विषय पर , द्वितीय वर्ग में ‘ महात्मा गाँधी – भारत छोड़ो आंदोलन” विषय पर तथा तृतीय वर्ग ने “मेरे पास एक सपना है’- मार्टिन लूथर” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्रों का आत्मविश्वास देखते ही बनता था। छात्रों द्वारा प्रस्तुत भाषण कौशल से सभी स्तब्ध रह गए।

.

वासल एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष श्री के.के. वासल ,चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल ,उपाध्यक्ष सुश्री ईना वासल ,सी,ई,ओ श्री राघव वासल तथा निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल ने प्रतिभागियों की सराहना की तथा इस आयोजन को यादगार बताया ।

.

उन्होंने बताया कि विद्यालय बच्चों के लिए इस प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित करने के लिए हमेशा अग्रणी रहेगा। जिससे विद्यार्थियों में आंतरिक प्रतिभा को निखारा जा सके तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ाया जा सके।

.

विद्यालय की विद्यालय की वरिष्ठ प्रधानाचार्या जी ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे सफल बनाने के लिए अभिभावकों विद्यार्थियों तथा शिक्षकों का धन्यवाद किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए सभी को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने की प्रेरणा दी।।

.

Latest News