j k army big action in pulwama 5 lashkar terrorists killed in encounter
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आंतकवादियाें के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के पांच आतंकवादी मारे गए और सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया / जम्मू-कश्मीर पुलिस आईजी ने बताया कि पुलवामा एनकाउंटर के दौरान लश्कर के पांच आतंकी ढेर किए गए हैं / इनमें से एक पाकिस्तानी नागरिक है / ऑपरेशन अभी जारी है /
. .आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलवामा के हंजिन राजपोरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने गुरुवार देर रात घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया / उन्हाेंने बताया कि सुरक्षा बल सभी बाहर जाने वाले रास्तों को सील करने के बाद जब छिपे हुए आतंकवादियों की ओर बढ़ रहे थे तभी आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारो से उन पर गोलीबारी शुरू कर दी /
..
इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई / सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में 44आरआर के दो जवान घायल हो गए जिसके बाद उनमें से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया / शहीद जवान की पहचान हवलदार काशी राव के रूप में हुई है / उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की जवाबी गोलीबारी में एलईटी के पांच आतंकवादी मारे गए / अंतिम रिपोर्ट मिलने तक ऑपरेशन जारी था /
. .अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बलों को आसपास के इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है / इस बीच, किसी भी तरह की अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर पुलवामा में भारत संचार निगम लिमिटेड सहित सभी सेल्युलर इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है / इस वर्ष के पहले छह महीनों के दौरान घाटी में विभिन्न मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने शीर्ष कमांडरों सहित 61 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
j k army big action in pulwama 5 lashkar terrorists killed in encounter


































