.
jaisalmer tragic accident during a military exercise a young man died after being buried under a tank
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ जैसलमेर : राजस्थान के जैसलमेर से बूड़ी खबर सामने आई है / जिले के पोकरण में चल रहे सेना के युद्धाभ्यास के दौरान कल टैंक के नीचे आने से एक जवान की मौत हो गई जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया / जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है /
..
फलसुंड थानाधिकारी देवकिशन ने आज बताया कि फलसुंड गांव में जवान एक टैंक को एक वाहन में चढ़ा रहे थे कि अचानक दो जवान उसकी चपेट में आ गए / इससे परमेश्वर यादव की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि आर डी दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गया / उसे जोधपुर भेजा गया है / सेना पुलिस घटना की जांच कर रही है /
..
जानकारी के मुताबिक जैसलमेर के रेगिस्तानी इलाके में युद्धाभ्यास चल रहा था / इस दौरान जवान टैंकों की एक्सरसाइज कर रहे थे तभी ये हादसा हुआ / जादव परमेश्वर नाम का जवान लोडिंग करते वक्त टैंक के नीचे दब गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई / मृतक जवान महाराष्ट्र के बीद जिले का निवासी बताया जा रहा है / इस हादसे में घायल हुए जवान RD दीक्षित को जोधपुर रेफर किया गया है /
..
इससे पहले राजस्थान के बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक निजी बस और सीमा सुरक्षा बल के ट्रक की भिडंत में एक जवान की मौत हो गई जबकि 8 जवानों सहित 10 लोग घायल हो गये / थानाधिकारी मूलाराम चौधरी ने बताया कि नवले की चक्की के पास अहमदाबाद से जैसलमेर के बीच चलने वाली निजी बस अनियंत्रित होकर बीएसएफ के ट्रक से टकरा गयी / टक्कर के बाद बस बेकाबू होकर पलट गई /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jaisalmer tragic accident during a military exercise a young man died after being buried under a tank






































