PTB Political न्यूज़ जालंधर : आज यानि सोमवार को जालंधर लोकसभा हल्के से आप पार्टी के घोषित प्रत्याशी पवन कुमार टीनू ने अपना नामांकन पत्र जिला चुनाव अधिकारी को सौंपा दिया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले अपने वर्करों व पंजाब के फाइनेंस मंत्री हरपाल चीमा व अन्य नेताओं को साथ लेकर काफिले के साथ पुरे शहर में एक विशाल रैली निकाली गई।
..
जोकि जिला चुनाव अधिकारी के ऑफिस तक पहुंची, इस दौरान जालंधर लोकसभा उम्मीदवार सिर्फ अपने साथ चार अन्य लोगों को ही साथ लेकर जा सकते थे, इसलिए उनके साथ इस दौरान फाइनेंस मंत्री हरपाल चीमा, निकाय मंत्री पंजाब बलकार सिंह नकोदर से विधायक इंदरजीत कौर मान व जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
. . .इस दौरान पवन कुमार टीनू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आप पार्टी लोगों की उम्मीदों पर खरी उत्तरी है, क्योंकि इसी पार्टी ने सबसे पहले पंजाब के लोगों के बारे में सोचते हुए जहां बिजली के बिल जीरो करके दिखाए वहीं इसी पार्टी ने पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और लोगों के स्वास्थ्य को धयान में रखते हुए मोहल्ला क्लिनिक का सबसे बड़ा विस्तार करके भी दिखाया, ताकि पंजाब के लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों से न जूझना पड़े।
. ..








































