PTB News

Latest news
मोदी कैबिनेट के 2 मंत्रियों की छुट्टी तय, राघव चड्ढा को लेकर भी आई बड़ी खबर हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश, तापमान में गिरावट, भारी ओलावृष्टि का अलर्ट, जून में कब बरसेंगे बा... यूरोप सेटलमेंट Visa सेमिनार, बिना IELTS/PTE के 6 यूरोपीय देशों में रहने और काम करने का मिलेगा सुनहरा... एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि...

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाई हत्याकांड की गुत्थी, आरोपी को किया गिरफ्तार,

jalandhar-commissionerate-police-solved-the-mystery-of-the-murder-arrested-the-accused

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के पुलिस कमिशनर आईपीएस स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार करके हत्या के मामले को सुलझा लिया है जिसने मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मृतक चंचल कुमार पुत्र बागेश्वर राय मूल निवासी ग्राम गोपालपुर मोहल्ला अवदेश टोला, वार्ड नंबर 14, चक फिजोला जिला मधेपुरा, बिहार का रहने वाला था,

.

.

जिसकी कुछ दिन पहले सिर में चोट लगने से मौत हो गयी थी। उन्होंने बताया कि जांच करने पर पुलिस को पता चला कि चंचल कुमार और बालेश्वर राय पुत्र बिमल राय निवासी ग्राम गोपालपुर मोहल्ला अवदेश टोला, वार्ड नंबर 14, चक फिजोला जिला मधेपुरा, बिहार जालंधर के कोट कलां में किराए पर रह रहे थे। पुलिस कमिशनर आईपीएस स्वपन शर्मा ने बताया कि 5 जनवरी 2024 की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

.

.

पुलिस कमिशनर आईपीएस स्वपन शर्मा ने आगे यह भी बताया कि बालेश्वर राय द्वारा चंचल कुमार को गाली देने के बाद विवाद बढ़ गया और उनके बीच मारपीट होने लगी। उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान बालेश्वर राय ने चंचल राय के सिर पर लकड़ी से वार कर जानलेवा हमला कर दिया। स्वपन शर्मा ने बताया कि चंचल को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

.

.

पुलिस कमिशनर ने कहा कि आईपीसी की धारा 302 के तहत FIR 06 दिनांक 18-01-2024 पुलिस स्टेशन कैंट जालंधर में दर्ज की गई थी।  उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  श्री स्वप्न शर्मा ने आगे कहा कि कमिश्नरेट पुलिस अपराध पर नकेल कस कर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी अपराधी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

.

.