PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास... जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद ह... जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, ज... पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा, जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र... शादी समारोह में खाना खाने से 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, Share Market Rises: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की वजह से शेयर बाजार में भारी उछाल, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया बड़ा झटका, पढ़ें पूरा मामला,

जालंधर के इस प्रसिद्ध इंस्टीट्यूट के छात्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने बड़ी वजह,

jalandhar daviet incident injured student aman discharged from hospital arrested police Punjab PTB BIg Breaking News

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के प्रसिद्ध DAV इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (डेविएट) में पढ़ने वाले विद्यार्थी अमन को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है / आपको बता दें कि 27 जून को जन्मदिन पार्टी में केट काटने को लेकर बिहार के दो छात्रों के बीच लड़ाई हो गई थी / इस दौरान मधुबनी के भकुआ पंचायत के रहने वाले किशन कुमार यादव की दूसरी मंजिल से धक्का लगने से गिरकर मौत हो गई थी /

वहीं लड़ाई में पूर्णिया के दानापुर का छात्र अमन घायल हो गया था। उसको निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था / करीब ढाई माह बाद उसे मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई / अब पुलिस ने उसकी अधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी दिखा दी है / बताया जा रहा है कि इस मामले में अमन ने जमानत ले ली है और पुलिस की जांच में शामिल हो गया है / अमन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ था /

आपको यह भी बता दें कि, ढाई साल पहले कृष्ण और अमन पढ़ने के लिए डीएवी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी में दाखिल हुए थे / इस दौरान दोनों में इतनी गहरी दोस्ती हो गई कि उन्होंने कमरा भी साथ-साथ ही ले लिया / वहीं छह जून को दोनों के एक दोस्त का जन्मदिन था, जिसके लिए उन्होंने सभी से पैसे इकट्ठे करने शुरू कर दिए /

इस दौरान एक दोस्त द्वारा पैसे न देने पर सब उसे बुरा भला कहने लगे / इसी बात को लेकर इन दोनों में बिगड़ गई / विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में से एक को अपनी जान गंवानी पड़ गई / दोनों हाथापाई करते समय कालेज की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गए थे / इस हादसे के बाद पूरे कालेज में सहम का माहौल बन गया था /

Latest News

Latest News