PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया को जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट की डबल बैंच ने मजीठिया की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। बता दें कि 29 जुलाई को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था और आज अपना फैसला सुना दिया है।
मजीठिया के खिलाफ पिछली कांग्रेस सरकार ने ड्रग्स केस दर्ज किया था जिसके बाद 24 फरवरी से वह पटियाला सेंट्रल जेल में बंद हैं। मजीठिया केस खारिज करवाने सुप्रीम कोर्ट गए थे, लेकिन वहां से उन्हें हाईकोर्ट जाने के ऑर्डर जारी किए गए थे।
वहीं मजीठिया की रेगुलर बेल पर सुनवाई के लिए भी दो जज सुनवाई से भी हट चुके थे। जस्टिस मसीह ने उनकी बेल पर सुनवाई से इनकार कर दिया था। जिसके बाद जस्टिस राव और जस्टिस अनूप चितकारा की बेंच को केस भेजा गया लेकिन जस्टिस अनूप चितकारा ने सुनवाई से इनकार कर दिया। जिसके बाद जस्टिस रामचंद्र राव और जस्टिस सुरेश्वर ठाकुर की बेंच इसकी सुनवाई कर रहे थे।








































