PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

जालंधर हाइट्स 2 ने एजीआई फुटसल चैंपियनशिप जीती,

jalandhar-heights-2-won-the-agi-futsal-championship

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : जालंधर हाइट्स 2 ने पहली एजी आई फुटसल चैंपियनशिप जीती, जो कल रात जालंधर हाइट्स 1 के टी ब्लॉक फुटबॉल ग्राउंड में संपन्न हुई। जालंधर हाइट्स 2, और जालंधर हाइट्स 3 के बीच हुए एक कड़े मुकाबले में जालंधर हाईट्स2, ने 3-2 से जीत हासिल की।

हाफ टाइम तक दोनों टीमें एक-एक गोल कर बराबरी पर थीं, लेकिन दूसरे हाफ में जालंधर हाइट्स 2, ने तीसरे मिनट में अधिराज के जोरदार गोल से बढ़त बना ली, लेकिन जालंधर हाइट्स 3 के हरनव ने दूसरे हाफ के दसवे मिनट में अच्छा गोल कर बराबरी कर ली।

मैच समय से ठीक 4 मिनट पहले जालंधर हाइट्स 2 के अधिराज ने क्लीन गोल दागा, जिससे जालंधर हाइट्स 2 की जीत हुई। चैंपियनशिप के तीसरे स्थान के लिए अर्बाना और स्मार्ट होम के बीच मैच खेला गया। अर्बाना की फुटसल टीम ने तीन गोल करके जोरदार जीत हासिल की।

पहले हाफ के 9वें मिनट में क्लीन हिट के साथ, जूनियर राज्य स्तर के खिलाड़ी फुरमान ने अर्बना के लिए पहला गोल किया, उसके बाद 20वें मिनट में शौर्य ने और दूसरे हाफ के 10वें मिनट में अधिक्षित ने गोल किया।

एजीआई इंफ्रा लिमिटेड के प्रबंध ननिर्देशक सरदार सुखदेव सिंह ने उपाध्यक्ष श्री अरुण खन्ना और एजीआई स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री सुरिंदर भांबरी के साथ विजेताओं और भाग लेने वाली टीमों के सभी सदस्यों को पदक, ट्राफियां और प्रमाण पत्र वितरित किए।

Latest News

Latest News