चुनावों से पहले मिले इन रुपयों से कांग्रेस के उम्मीदवारों पर पड़ेगा कैसे असर,
PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध रेत खनन मामले में छापेमारी जारी रखी है / लुधियाना में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी के आवासीय परिसर से बुध्वार को छापे के दूसरे दिन 3.9 करोड़ रुपये बरामद किए गए / हनी के पास से अब तक कुल 7.9 करोड़ रुपये मिल चुके हैं /
बीते दिनों मंगलवार को भी उसके लुधियाना स्थित आवासीय परिसर से चार करोड़ रुपये जब्त किए गए थे / बुधवार को पठानकोट समेत कुछ अन्य जगहों से भी ED ने 80 लाख रुपये बरामद किए / कार्रवाई में अब तक 10.7 करोड़ रुपये बरामद किए जा चुके हैं / इसमें से दो करोड़ रुपये भूपिंदर हनी के करीबी लुधियाना निवासी संदीप सूद से मिले थे /
टीम को कुछ दस्तावेज भी मिले हैं, जिनसे पता चला है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी ने कुछ फर्जी कंपनियां बनाई थीं और उसका रेत खनन माफिया से संबंध है / अवैध खनन के जिस मामले में कार्रवाई हुई है, उसका आरोपित कुदरतदीप दो फर्मे चला रहा था, जिसमें भूपिंदर सिंह हनी संयुक्त निदेशक था / इन फर्मो के जरिए ही लेनदेन किया जाता था / अब तक ED ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं दिखाई है /
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री ने बीते दिनों कहा कि मुझसे प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे की घटना का बदला लिया जा रहा है / 2018 में दर्ज हुई FIR में कुदरतदीप सिंह का नाम है / इस मामले को मेरे भांजे के साथ जोड़ कर मुझे फंसाने की साजिश थी / मेरे भांजे भूपिंदर सिंह हनी को काफी टार्चर किया गया / मेरे साथ लिंक जोड़ने की कोशिश की जा रही थी, इसके लिए कोर्ट को सुबह छह बजे तक खोल कर रखा गया था /





































