PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज के छात्रों ने विश्व जनसंख्या दिवस पर मानव श्रृंखला बनाई, इनोसेंट हार्ट्स ने 2025 बैच का - प्रेरणात्मक दूरदर्शिता के साथ किया स्वागत, फगवाड़ा में नकाबपोश शूटरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, फैली सनसनी, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस हुई हादसे का शिकार, कई बच्चे हुए घायल, लिटिल हैंड्स, बिग हार्ट्स : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बिखेरी मुस्कानें, इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक परिणामों में उत्कृष्टता प्राप्त कर संस्थान का नाम किया ... उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एचएमवी अग्रणी, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स की विभिन्न स्कूल शाखाओ ने गुरु पूर्णिमा के दिन को बनाया और भी खास, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਫੈਕਲਟੀ ਨੇ ਗਲੋਬਲ ਸਮਿਟ, ਕਰਨਾਟਕ ਅਤੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਮੀਟਿੰਗ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱ... पंजाब में कई राजनीतिक पार्टियों का रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द, जाने पूरा मामला,
Translate

किताबें सुनकर पढ़ाई कर IAS अधिकारी बने नेत्रहीन अंकुरजीत सिंह संभालेंगे जालंधर नगर निगम में नए ADC का पदभार,

jalandhar-municipal-corporation-additional-commissioner-blind-ias-ankurjeet-singh-take-charge

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में नए नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर आईएएस अधिकारी अंकुरजीत सिंह होंगे। आज यानी बुधवार को वह जालंधर नगर निगम पहुंच कर चार्ज संभालेंगे। आपको बता दें कि अंकुरजीत सिंह मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर से संबंध रखते हैं। बीते दिनों मंत्री मंडल में बदलाव के बाद राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया था।

.

.

जिसमें जालंधर नगर निगम का चार्ज अंकुरजीत सिंह को दिया गया था। आज वह जालंधर पहुंचकर अपना कार्य शुरू करेंगे। हरियाणा के मध्यम वर्ग के परिवार से संबंध रखने वाले अंकुरजीत सिंह देख नहीं सकते, वे जब स्‍कूल में थे, तब उनकी आंखों की रोशनी धीरे-धीरे वह खोने लगे थे। जिसके बाद उन्हें एक दम से दिखना बंद हो गया था। मगर उन्होंने हार नहीं मानी और भगवान द्वारा दी गई परिस्थिति से लड़े, जिसका नतीजा ये रहा कि वह IAS अधिकारी बने और अपने परिवार वह जिले का नाम रोशन किया।

.

.

जानकारी के अनुसार अंकुरजीत ने 10वीं तक की पढ़ाई गांव के ही एक सरकारी स्कूल में की थी। अंकुरजीत को पढ़ाने में उनकी मां ने अहम रोल निभाया। वह अंकुर को सभी किताबें सुनाकर पढ़ाती थी। अंकुरजीत जब 12वीं के बाद आईआईटी फॉर्म भरा और उनका एडमिशन IIT रुड़की में हो गया था। वहां से अंकुर ने बी.टेक किया। अंकुरजीत के आईआईटी में कई दोस्त यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे, इसलिए उन्‍होंने भी तैयारी शुरू कर दी। अंकुर ने साल 2017 में UPSC की परीक्षा में 414 रैंक हासिल की थी।

.

.

Latest News